लाडनूं के डॉ. आशु सिंह लाछड़ी को संघ लोकसेवा आयोग दिल्ली में सलाहकार नियुक्त करने पर बधाइयों का तांता लगा, राजस्थान के उच्च सैनिक अधिकारी को देश के महत्वपूर्ण व सर्वोच्च आयोग में सलाहकार की नियुक्ति सबको गौरवान्वित करने वाली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के डॉ. आशु सिंह लाछड़ी को संघ लोकसेवा आयोग दिल्ली में सलाहकार नियुक्त करने पर बधाइयों का तांता लगा,

राजस्थान के उच्च सैनिक अधिकारी को देश के महत्वपूर्ण व सर्वोच्च आयोग में सलाहकार की नियुक्ति सबको गौरवान्वित करने वाली

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के लाछड़ी निवासी भारत सरकार के सीमा सड़क संगठन के उप महानिदेशक रहे मेजर जनरल डॉ. (इंजीनियर) आशु सिंह लाछड़ी को भारत सरकार ने संघ लोकसेवा आयोग दिल्ली का सलाहकार नियुक्त किया है। वे भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अन्तर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में राष्ट्रीय गुणवत्ता मॉनिटर सलाहकार के रूप में नियुक्त भी हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अब तक के इतिहास में डॉ. आशुसिंह लाछड़ी इकलौते ऐसे अधिकारी हैं, जिनको यूपीएससी में इस पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. (इंजी.) आशु सिंह लाछड़ी, आईईएस, एवीएसएम, वीएसएम हैं और उन्हें उनकी योग्यता, कार्य और अनुभव के आधार पर अब तक राजस्थान गौरव, समाज गौरव, मारवाड़ रत्न, क्षत्रिय रत्न आदि सर्वोच्च सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। डॉ. लाछड़ी की इस नियुक्ति पर लाडनूं विधानसभा क्षेत्र समस्त क्षेत्रवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं तथा उनका स्वागत किया है। राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथसिंह बरड़वा ने बताया कि आशु सिंह लाछडी समूचे लाडनूं क्षेत्र के लिए गौरव हैं और सबको उन पर गर्व है। इनकी राष्ट्र सेवा अतुलनीय रही है और अब भी निरन्तर सेवारत रह कर जो महत्वपूर्ण योगदान वे देश के लिए प्रदान कर रहे हैं, वह बेजोड़ है। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जगदीश यायावर एवं रीयल हेल्प ब्यूरो नई दिल्ली की महिला राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा आर्य ने आशुसिंह लाछड़ी की इस नियुक्ति को पूरे राजस्थान प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि राज्य के एक सैनिक अफसर को केंद्र में इतनी बड़ी दो-दो नियुक्तियां मिलना सचमुच सबको गौरवान्वित करने वाला है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में विशाल तेजा गायन, नृत्यादि एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, सघन जन सम्पर्क और निमंत्रण पत्र देने के लिए जुटी विभिन्न टीमें, कार्यक्रम को बनाया जाएगा ऐतिहासिक

अब आई शिकंजा कसने की बारी- लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी, नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

पहले से अधिक दायित्वपूर्ण बनी है भारतीय न्याय व्यवस्था- जस्टिस अरुण भंसाली, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भंसाली का लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में किया गया स्वागत-सम्मान, विश्वविद्यालय के यूनिक पाठ्यक्रमों पर जताया हर्ष

शहर चुनें

Follow Us Now