लाडनूं के अम्बेडकर छात्रावास एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों का एसडीएम ममता लहुआ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के अम्बेडकर छात्रावास एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों का एसडीएम ममता लहुआ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर भी व्यवस्थाएं एवं बीएलओ की उपस्थिति का जायजा लिया। छात्रावास निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदण्डों के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाए जाने की भी जांच की गई। एसडीएम लहुआ ने छात्रावास अधीक्षक को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया, बीएलओ को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण भी किया। इस दौरान अम्बेडकर छात्रावास, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, राजकीय विद्यालय नम्बर 9 सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, बीएलओ की उपस्थिति एवं मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now