वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जगदीश यायावर को उनके महनीय कार्योंं, शोध एवं सारस्वत साधना के लिए मिली ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जगदीश यायावर को उनके महनीय कार्योंं, शोध एवं सारस्वत साधना के लिए मिली ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि

लाडनूं (kalamkala.in)। वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार जगदीश यायावर को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। ‘कलम कला’ के सम्पादक जगदीश यायावर की पत्रकारिता एवं लेखन में सुदीर्घ हिन्दी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों, महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय/ अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर भारत सरकार से रजिस्टर्ड एवं नीति आयोग से मान्य सहारा चैरीटेबल ट्रस्ट की अनुशंसा पर विद्यावाचस्पति उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें मानद उपाधि के रूप में ‘मुंशी प्रेमचंद विद्या वाचस्पति उपाधि 2025’ का सम्मान प्रदान किया गया है। ‘विद्या वाचस्पति’ की उपाधि पीएचडी के समकक्ष है। इस उपाधि के बाद उनके नाम के साथ ‘डॉक्टर’ का इस्तेमाल किया जा सकता है। गौरतलब है कि यायावर को इससे पूर्व ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट’ की उपाधि सफलतापूर्वक सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद, पत्रकारिता, राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समाज सेवा के क्षेत्र में उपलब्धियों का आकलन करते हुए ‘मानद डॉक्टरेट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका। यायावर ने पिछले 50 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में अनवरत सेवारत रहते हुए समाज व राष्ट्र की सेवा की है। साहित्य क्षेत्र में वे निरन्तर 1969 से सक्रिय रह कर गहन साधना पूर्ण कर रहे हैं। उनकी अनेक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now