लाडनूं के न्यू माली मौहल्ला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 12 अगस्त मंगलवार से, खाकीजी की बगीची से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, पूर्णाहुति हवन 19 अगस्त को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के न्यू माली मौहल्ला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 12 अगस्त मंगलवार से,

खाकीजी की बगीची से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, पूर्णाहुति हवन 19 अगस्त को

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां न्यू माली मौहल्ला जनता कॉलोनी में आगामी 12 अगस्त से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। स्व. रेंवतीदेवी सांखला की स्मृति में हीरालाल रामेश्वर लाल सांखला परिवार की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथावाचक श्री माधवाचार्य पं. महेश व्यास डीडवाना रहेंगे। भगवद् कथा के दौरान सप्ताह भर के कार्यक्रम में प्रथम दिवस 12 अगस्त मंगलवार को प्रातः 7.30 बजे बस स्टैंड पर स्थित खाकीजी की बगीची मंदिर से कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो मालियों का बास से होते हुए कथास्थल तक जाएगी। फिर प्रातः 11 से 4 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में पहले दिन शुकदेव जी के जन्म, परीक्षित श्राप व कपिल चरित्र पर व्याख्यान होगा। दूसरे दिन बुधवार को वराह अवतार, कर्दम चरित्र एवं सती चरित्र सम्बधी कथा का वाचन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रतिदिन कथा प्रवाह के चलते हुए अंतिम दिन 18 अगस्त सोमवार को सुदामा चरित्र, परीक्षित मैक्स व शुकदेव जी की विदाई पर कथा होगी। अगले दिन 19 अगस्त मंगलवार को प्रातः 7.30 बजे हवन व पूर्णाहुति होगी। सुबह 11 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को ही रात्रि में 9 बजे से श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य जागरण व श्री श्याम संकीर्तन का कार्यक्रम गुरुदेव संत श्री कैलाशनाथ महाराज रुकनसर के सान्निध्य में होगा। भजनों के प्रवाहक गुलाबनाथ महाराज रहेंगे। कथावाचन कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now