भारत विकास परिषद के संस्थापक की जयंती पर किया गया सेवाकार्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद के संस्थापक की जयंती पर किया गया सेवाकार्य

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद के संस्थापक सदस्य डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के पुण्य अवसर पर चलाए जा रहे पखवाड़ा के तहत शनिवार को स्थानीय श्री रामआनंद गौशाला में भारत विकास परिषद की लाडनूं शाखा के सदस्यों ने मिलकर गौ माता को हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अंकेक्षक सीए नितेश माथुर ने संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के भारत विकास परिषद की स्थापना में प्रदत्त महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि उनकी त्याग और तपस्या से आज परिषद की हजारों शाखाएं देश-विदेश में सेवा, सहयोग, संस्कार, संपर्क व समर्पण भाव से अपना कार्य करते हुए राष्ट्र-विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सेवाकार्य के दौरान भाविप की लाडनूं शाखा के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सीए सुरेश जाजू, उपाध्यक्ष डॉ. लूणकरण शर्मा, ललित नारायण सोनी, लक्ष्मण शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद जोशी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now