सीवरेज प्रणाली से शहर स्वच्छ बनेगा और लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, लाडनूं के गाजी सरकार विद्यालय में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीवरेज प्रणाली से शहर स्वच्छ बनेगा और लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ,

लाडनूं के गाजी सरकार विद्यालय में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अभियान के तहत शहर की विविध बस्तियों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों आदि में आयोजित जागरूकता अभियान में स्टेशन रोड स्थित गाजी सरकार उच्च माध्यमिक विधालय में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वच्छता और सीवरेज परियोजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कैप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता और सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि सिवरेज कनेक्शन के दौरान सबके घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालयों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सबको सीवर लाइन बिछाने में अपना पूरा सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। जिस-जिस कॉलोनी मे सीवरेज कनेक्शन किये जाने चालू हैं, उनमें रहने वाले सभी लोगों को अपने मकान में सिवरेज कनेक्शन करवाने चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि रूडीप द्वारा सभी सीवरेज कनेक्शन पूर्णतया नि:शुल्क करवाये जा रहे हैं। इनकी ऐवज में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क या राशि नहीं ली जाती है। उन्होंने सीवरेज के फायदों के साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को भी समझाया। असलम खान ने सिवरेज प्रणाली की कार्य-विधि समझाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के ठोस पदार्थ और प्लास्टिक बैग को सीवरेज मे ना डालें, इससे सीवरेज अवरुद्ध हो जाता है और उसमें रुकावट आती है।

सीवरेज के फायदे गिनाए, हेल्पलाइन नम्बर बताए

उन्होंने सिवरेज के फायदों को बताते हुए कहा कि सीवर लाइन के उपचारित पानी का भी लोगों के हित के लिए पुनः उपयोग भी किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को आय होती है, जिसे शहर के विकास में काम लिया जा सकेगा। उन्होंने सिवरेज सम्बंधी किसी भी प्रकार के सुझाव एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800 212 2300 की जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महबूब ने बताया कि सीवरेज परियोजना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी। इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी इसका व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शरीर का स्वच्छ रहना ही स्वास्थ्य होता है। सीवरेज को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में चेतना जगाता है। यह शहर को स्वच्छ औऱ सुंदर बनाने में मददगार साबित होगा। इस कार्यक्रम में एसओटी राम किशोर एवं विद्यालय परिवार के ज्योति शर्मा, भूपेंद्र, शहजाद, नदीम बल्ख़ी, बलवीर आदि सभी अध्यापक गण की भागीदारी रही। इसका आयोजन रुडीप के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन मे तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now