क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर की स्मृति में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन, लाडनूं के सर्वसमाज ने दी श्रद्धांजलि, किया जीवन व कर्तृत्व को याद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर की स्मृति में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन,

लाडनूं के सर्वसमाज ने दी श्रद्धांजलि, किया जीवन व कर्तृत्व को याद

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां सर्व समाज की ओर से क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बगड़ा भवन में किया गया।कार्यक्रम में सर्वसमाज के लोगों ने भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर लाडनूं भाजपा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि भगवान सिंह रोलसाहबसर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज जब वे भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं है, तब भी उनकी शिक्षाएं हमारे लिए मार्गदर्शक की भांति काम कर रही है। कार्यक्रम में कर्नल राजेन्द्र सिंह, हरि सिंह कोयल, क्षत्रपाल सिंह निम्बी जोधां, मोहन सिंह लाडनूं, गोविन्द सिंह लाडनूं, गोविन्द सिंह ओडींट आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की शुरुआत दशरथ सिंह ढिंगसरी ने सहगीत से करवाई। इस अवसर पर रतन सिंह धोलिया, रविन्द्र सिंह छपारा, रविन्द्र सिंह लाडनूं, नरपतसिंह लाडनूं, ईश्वर सिंह सांवराद, गुलाब सिंह शेखावत (निदेशक टैगोर स्कूल), रूप सिंह छपारा, हुकम सिंह सरपंच रताऊ, जितेन्द्र पाल टाक, बीरबल रेगर, रेखा राम मेघवाल, नरपत सिंह रताऊ, हुकम सिंह गनोड़ा,गोविंद सिंह कसूम्बी, रामसिंह रेगर आदि सभी उपस्थित रहे और दिवंगत भगवान सिंह के जीवन से शिक्षा लेकर उनके जीवन चरित्र का अपने जीवन में उतारने की जरूरत बताई। अंत में प्रार्थना मोहन सिंह रताऊ ने करवाई और मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन क्षत्रिय युवक संघ के लाडनूं प्रांत प्रमुख विक्रम सिंह ढींगसरी ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now