अणुव्रत संगठन यात्रा के अन्तर्गत राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंचे लाडनूं, लाडनूं के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन और साधु-साध्वियों से भेंट, संगोष्ठी का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अणुव्रत संगठन यात्रा के अन्तर्गत राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंचे लाडनूं,

लाडनूं के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन और साधु-साध्वियों से भेंट, संगोष्ठी का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत आंदोलन की राष्ट्रीय संगठन यात्रा के अंतर्गत अणुव्रत विश्व भारती के शीर्ष पदाधिकारी रविवार को लाडनूं पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय अणुव्रत समिति द्वारा वीतराग भवन में आयोजित बैठक में आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जैन, अशोक चौरड़िया व चमन दुधोड़िया तथा अन्य पदाधिकारियों ने लाडनूं की अणुव्रत परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह नगर अणुव्रत आंदोलन का एक जीवंत केंद्र रहा है। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने लाडनूं के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया और यहां विराजमान साधु-साध्वियों के दर्शन कर अणुव्रत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों व सदस्यों से संवाद करते हुए नैतिक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

नैतिकता को आत्मसात् किया जाए

इस दौरान एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें अणुव्रत सिद्धांतों, अहिंसा, सत्य, संयम और नैतिकता को जीवन में आत्मसात् करने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर अणुव्रत समिति से जुड़े सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बैठक में संरक्षक शांतिलाल बैद, परामर्शक राजेन्द्र खटेड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल, उपाध्यक्ष सपना जैन, मंत्री अब्दुल हमीद मोयल, राजेश नाहटा, रेणु कोचर, राजश्री कोचर, प्रेम बैद, राजेश बोहरा, आलोक कोठारी, संजय मोदी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now