डीडवाना के सवाई लॉ कॉलेज को सिद्दीकी परिवार ने भेंट किया कानून की किताबों का जखीरा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना के सवाई लॉ कॉलेज को सिद्दीकी परिवार ने भेंट किया कानून की किताबों का जखीरा

शकील ए. उस्मानी, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना के सवाई लॉ कॉलेज को एडवोकेट तंजीम सिद्दीकी ने सिद्दीकी परिवार की तरफ से वकालत सम्बंधी 300 पुस्तकें भेंट की हैं। उन्होंने ये सभी पुस्तकें सवाई लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ.गोरख सिंह को सुपुर्द की। तंजीम सिद्दीकी ने अपने परदादा एडवोकेट अब्दुल गनी सिद्दीकी और बड़े पापा एडवोकेट अब्दुल वहीद सिद्दीकी की कानून की पढ़ाई के रास्ते पर चल अधिवक्ता बन कर सिद्दीकी परिवार का नाम रोशन किया। वे वर्तमान में सवाई लॉ कॉलेज डीडवाना में ही लॉ के विद्यार्थियों को पढ़ाती हैं।
तंजीम सिद्दीकी ने अपने पापा अब्दुल शाहीद सिद्दीकी, बड़े भाई जाहिद सिद्दीकी और सिद्दीकी परिवार की इच्छानुसार परदादा और बड़े पापा की कानून की 300 किताबें सवाई शिक्षण संस्थान की लॉ कॉलेज को भेंट की। इनसे संस्थान में अध्ययनरत विधि संकाय के सभी विद्यार्थी लाभान्वित हो सकेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now