आकस्मिक दुर्घटनाओं से पीड़ित व मृतक आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए एक-एक लाख के चैक, सहायता राशि प्राप्तकर्ताओं में सिकराली की प्रेम कंवर सहित पांच आश्रितों को कलेक्टर ने दिए चैक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आकस्मिक दुर्घटनाओं से पीड़ित व मृतक आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए एक-एक लाख के चैक,

सहायता राशि प्राप्तकर्ताओं में सिकराली की प्रेम कंवर सहित पांच आश्रितों को कलेक्टर ने दिए चैक

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने गुरुवार को जिले में आकस्मिक दुर्घटनाओं से पीड़ित 5 आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत राशि के चैक प्रदान किये। अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में विभिन्न आकस्मिक दुर्घटनाओं में हताहत हुए पीड़ितों के 5 आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के चैक जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत एवं जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर द्वारा प्रदान किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आकस्मिक दुर्घटनाओं में हताहत (मृतक/ घायल) हुए पीड़ितों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रकरणों में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देशन में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाये गए थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के 5 आश्रितों एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिले के 5 आश्रितों में लाडनूं तहसील के ग्राम सिकराली निवासी प्रेम कंवर को, नावां तहसील के लिचाणा निवासी आरती को, नावां तहसील के यादवों की ढाणी चौसला निवासी कौशल्या कुमारी को, बियानी मोहल्ला नावां निवासी उषा तथा तहसील मौलासार के आकोदा निवासी मूलाराम को जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत द्वारा चैक प्रदान किये गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now