सड़क पर मिले स्मार्टफोन मोबाइल को उसके मूंदड़ा निवासी मालिक को लौटाया, लाडनूं के जावेद अली काजी को मिला था यह मोबाइल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क पर मिले स्मार्टफोन मोबाइल को उसके मूंदड़ा निवासी मालिक को लौटाया, लाडनूं के जावेद अली काजी को मिला था यह मोबाइल

लाडनूं (kalamkala.in)। किसी वस्तु के खोने पर उसका वापस मिलने को मुश्किल माना जाता है, लेकिन लाडनूं में एक बाहरी व्यक्ति का स्मार्टफोन मोबाइल मिलने पर उसने असली मालिक का पता लगा कर उसे वापस लौटा दिया। यहां की काजियों की पोल निवासी मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करने वाले सैयद जावेद अली पुत्र मरहूम महबूब अली काजी नेताजी को गत रात्रि सड़क पर पड़ा एक मोबाइल रीयल मी फाइव जी मिला। मोबाइल गिरने की वजह से उसकी स्क्रीन टूट चुकी थी और फोन फ्लाइट मोड पर चला गया था। जावेद अली उस मोबाइल को लेकर अपने घर गए और उसे चालू करने का प्रयास किया। कुछ समय बाद मोबाइल पर मूंदड़ा निवासी एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि लाडनूं से मूंदड़ा जाते समय रास्ते में उसका मोबाइल गिर गया था।इसके बाद जावेद अली ने उस व्यक्ति को उसी समय अपने पास बुलाया बुलाया और रात करीब 11 बजे वह मोबाइल सुरक्षित रूप से उसके मालिक को सौंप दिया। जावेद अली की इस सूझबूझ और ईमानदारी व इंसानियत की सराहना की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now