समाजसेवी योगाचार्य व एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट डॉ. ललित सोमानी का जसवंतगढ़ में किया गया समारोह पूर्वक अभिनंदन, 1.40 लाख नि:शुल्क पौधा वितरण, गोरैया संरक्षण के लिए 49 हजार घोंसले वितरण व 30 आकर्षक टावर बनाना रहे हैं डा. सोमानी की उपलब्धियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाजसेवी योगाचार्य व एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट डॉ. ललित सोमानी का जसवंतगढ़ में किया गया समारोह पूर्वक अभिनंदन,

1.40 लाख नि:शुल्क पौधा वितरण, गोरैया संरक्षण के लिए 49 हजार घोंसले वितरण व 30 आकर्षक टावर बनाना रहे हैं डा. सोमानी की उपलब्धियां

सुशील शर्मा पत्रकार।जसवंतगढ़/लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ़ के श्याम मंदिर में विविधा सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में समाजसेवी योगाचार्य व एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट डॉ. ललित सोमानी का अभिनंदन किया गया। डॉ. सोमानी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया, जिसमें उनकी सेवाभावना और समर्पण की भावना की सराहना की गई। डॉ. सोमानी की उपलब्धियों का विवरण बहुत ही लम्बा रहा है, जिसमें लगभग एक लाख चालीस हजार पौधों का निःशुल्क वितरण, जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिकीय तंत्र के संतुलन के लिए लुप्त हो रही गौरैया के लिए मिट्टी के 49000 घोंसले वितरित करने, कबूतरों के घरौंदों के 30 आकर्षक टावर बनवाने सहित गौ सेवाव्रती के रूप में लंपी महामारी में गौवंश की चिकित्सा के लिए निःशुल्क दवाओं का वितरण करना, नंदी शालाओं का विकास करना आदि रहे हैं।अभिनंदन पत्र में कहा गया कि डॉ. सोमानी की अथक मेहनत और समर्पण से समाज में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहा है। उनके द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण अभियान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और प्रकृति के प्रति जागरूक बनाया है। यह अभिनंदन कार्यक्रम हरियाली तीज पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र तोषनीवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागौर विभाग की पर्यावरण गतिविधि के सहसंयोजक नेमीचंद, महावीर तोषनीवाल, नंदकिशोर, बजरंग लाल तापड़िया फिरवासी, महावीर बिहानी, रामजी उपाध्याय, अंजनी कुमार सारस्वत, यादव प्रसाद लोहिया, ग्राम विकास अधिकारी धर्मवीर सिंह, दिनेश पाराशर, सलोनी शर्मा, प्रकाश गुर्जर सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पाराशर और अंजनी कुमार सारस्वत ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now