मानस-पारायण से समाज सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने को प्रेरित होता है- संतश्री क्षमाराम जी महाराज, रामचरितमानस नवाह्न पारायण में श्री रामआनंद गौशाला में उमड़ रहा है भक्तों का रैला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मानस-पारायण से समाज सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने को प्रेरित होता है- संतश्री क्षमाराम जी महाराज,

रामचरितमानस नवाह्न पारायण में श्री रामआनंद गौशाला में उमड़ रहा है भक्तों का रैला

लाडनूं (kalamkala.in)। सिंहस्थल पीठाधीश्वर संतश्री क्षमाराम जी महाराज ने श्रीराम के चरित्र पर आपने प्रवचन में कहा कि श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और आचरण उन्हें महान बनाते हैं। श्रीराम केवल एक देवस्वरूप ही नहीं, बल्कि प्रत्येक मानव के लिए आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि रामचरित मानस का पारायण आत्मा को पवित्र करने के साथ-साथ समाज को सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देती है। वे यहां श्री रामआनन्द गौशाला में आयोजित श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। गौशाला परिसर में रामचरित मानस का सामुहिक पाठ निरन्तर जारी है और उसमें श्रद्धालुजन उमड़ रहे हैं और रामचरित मानस के वाचन के साथ श्रवण का लाभ उठा रहे हैं। पूरा गौशाला परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है। गौशाला के मंत्री हंसराज सोनी ने बताया कि मानस-पाठ के आयोजन में प्रतिदिन यजमान विराजित रहते हैं। यजमान के रूप में सांवरमल प्रजापत, कैप्टन छतरसिंह सोलंकी, मदनलाल डोबा, झूमर मल गोदारा चुंडासरिया, कृष्ण कुमार राजपुरोहित ने सपत्नीक यजमान के रूप में बैठ कर पारायण का लाभ लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now