स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष पर आर्य समाजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं- गजेंद्र परिहार, लाडनूं में आर्य समाज के काम को गति देने का निर्णय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष पर आर्य समाजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं- गजेंद्र परिहार,

लाडनूं में आर्य समाज के काम को गति देने का निर्णय

लाडनूं (kalamkala.in)। आर्य उप प्रतिनिधि सभा नागौर के प्रधान गजेंद्र कुमार परिहार ने आर्य समाज के काम को गति दिए जाने पर बल देते हुए कहा है कि जिले की सभी आर्य समाजों का दायित्व है कि स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष पर प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों व समारोहों में अधिकाधिक संख्या में भाग देवें और स्थानीय स्तर पर भी विशेष आयोजन रखें जाएं। वे यहां लाडनूं आर्य समाज मंदिर में आयोजित यज्ञ में भाग लेने के बाद आयोजित कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने लाडनूं आर्य समाज के दैनिक यज्ञ-सत्संग को लगातार नियमित चलाते रहने पर बल दिया तथा आर्य समाज के खर्च संचालन के लिए सभी दुकानदारों से मासिक किराया नियमित रूप से उगाहने के लिए आर्य समाज के प्रधान डॉ. जगदीश यायावर सैनी व कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी को अधिकृत किया। साथ ही उन्होंने बैंक खाते के संचालन आदि सभी कार्रवाइयों और गतिविधियों के लिए भी प्रधान, मंत्री और कोषाध्यक्ष को ही अधिकारित किया। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान जगदीश यायावर, मंत्री महावीर स्वामी, कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी, हिसाब परीक्षक डॉ. राजेन्द्र सिंह आर्य, उप प्रधान दयानन्द स्वामी, यज्ञ प्रभारी तारा आर्य, सुमित्रा आर्य, सुरेन्द्र आर्य, जोधाराम गोरा, भोलाराम सांखला, भंवरदास आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now