लाडनूं पुलिस ने ली होटलों की तलाशी, किया पांबद, दी चेतावनी, होटलों के रजिस्टरों की जांच और ठहरे लोगों को किया सत्यापित, खड़े वाहनों की तलाशी ली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने ली होटलों की तलाशी, किया पांबद, दी चेतावनी,

होटलों के रजिस्टरों की जांच और ठहरे लोगों को किया सत्यापित, खड़े वाहनों की तलाशी ली

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर की निर्देशानुसार लाडनूं पुलिस थाना की पुलिस ने क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने लाडनूं से होकर गुजरने वाले हाईवे स्थित होटलों मिलन होटल, गणगौर होटल एंड रेस्टोरेंट तथा निर्मल होटल का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटलों का एंट्री रजिस्टर आदि को चैक किया और उनकी जांच बारीकी से की गई। उन्होंने होटल में रुकने वाले बाहरी लोगों के नाम-पतों, आधार कार्ड और रहवास व स्थाई निवास का सत्यापन किया गया और जानकारी एकत्र की, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल एक्शन लिया जा सके। पुलिस ने होटल में ठहरने वाले लोगों की संदिग्धता की पूरी जांच-पड़ताल की और रजिस्टर में एंट्री किए बिना किसी भी बाहरी या स्थानीय व्यक्ति को होटल में कमरा नहीं दिए जाने के निर्देश देते हुए होटल संचालकों को पाबंद किया। साथ ही होटल के सामने और आसपास खड़े वाहनों की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने इस दौरान सभी होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच भी की, कि होटल के अंदर और बाहर लगे सभी कैमरे दुरुस्त हैं और सही काम कर रहे हैं। थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने सभी कैमरों को चालू रखने और उनकी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने की हिदायत दी है। ताकि, इससे पुलिस कभी भी उनका इस्तेमाल कर सकें। थानाधिकारी ने ऐसी जांच आगे भी जारी रखने की चेतावनी देते हुए कभी भी नियमविरुद्ध कोई गतिविधि संचालित नहीं करने और उन पर नजर रखते हुए तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों पर अंकुश के लिए इसे आवश्यक बताया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now