‘जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा’ तरुण खटीक हत्याकांड को लेकर लाडनूं में आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा’

तरुण खटीक हत्याकांड को लेकर लाडनूं में आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 

लाडनूं (kalamkala.in)। खटीक समाज के एक युवक तरुण कुमार की निर्मम हत्या दिल्ली के उत्तम नगर में एक समुदाय के लोगों द्वारा षड्यंत्र पूर्वक किए जाने के विरोध में लाडनूं में सर्व समाज के लोगों ने गहरा आक्रोश जताते हुए यहां ज्ञापन सौंपा। सर्व खटीक समाज सहित अन्य समाजों के लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को यहां उपखंड कार्यालय पर एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार लाडनूं को सौंपते हुए हत्या में शामिल सभी दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में समाज के युवक तरुण खटीक की कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिना किसी कारण के बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे देश के खटीक समाज में गहरा आक्रोश और रोष व्याप्त है। समाज के लोगों ने कहा कि यह घटना न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए बेहद दु:खद और चिंताकारक है।

हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए

समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांग करते हुए कहा है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा उन्हें फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बेहद आवश्यक है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मृतक तरुण खटीक के परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ सरकार की ओर से उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके और उनका निर्वहन गुजारा हो पाए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, इसलिए सरकार को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इन सबने सौंपा ज्ञापन 

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मृतक तरुण खटीक को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। समाज के लोगों ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक समाज का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर बाबूलाल टाक, विजय खींची, गोपाल खींची, जगदेव टाक, विशाल खींची, अजय कलाल, सिद्धार्थ कलाल, जितेन्द्र कलाल, रामकिशोर टाक, सुगन चन्द टाक, सुरेश खींची, गंगा राम रैगर, कालु टाक, बजरंग लाल यादव, नरेन्द्र भोजक, हरिओम टाक, निर्मल शर्मा, मनमोहन व्यास, गोपाल स्वामी, ताराचंद सांगेला, चेतन भोजक, सन्दीप प्रजापत, प्रकाश खटीक, पीयूष खटीक, अजय खटीक आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now