बांगड़ ट्रस्ट कोलकाता की ओर से लाडनूं के राजकीय कन्या महाविद्यालय में राज्यस्तरीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता 23 दिसम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बांगड़ ट्रस्ट कोलकाता की ओर से लाडनूं के राजकीय कन्या महाविद्यालय में राज्यस्तरीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता 23 दिसम्बर को

लाडनूं (kalamkala.in)। राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाडनूं में ‘बांगड़ ट्रस्ट, कोलकाता’ के आर्थिक सहयोग से 23 दिसंबर को ‘सेठ रंगनाथ बाँगड़ स्मृति अखिल राजस्थान अंतर-महाविद्यालय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी ‘कैशलेश-अर्थव्यवस्था ही भ्रष्टाचार नियंत्रण का एकमात्र प्रभावी उपाय है’ विषय पर अपने पक्ष-विपक्ष के तर्क रखेंगे। कार्यक्रम 23 दिसम्बर को प्रातः 10:15 बजे महाविद्यालय परिसर में आरंभ होगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों के रूप में क्रमशः 11,500, 8,000 और 5,500 रुपयों निर्धारित है। इनके अलावा पांच प्रतिभागियों को 1100-1100हरुपयों के प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बांगड़ ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न दिए जाएंगे। प्रतिभागी दल के यात्रा व्यय का वहन संबंधित संस्थान द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता की सूचना राजस्थान के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को ईमेल के माध्यम से भेजी जा चुकी है। महाविद्यालय प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. गजादान चारण ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में अभिव्यक्ति, विश्लेषण क्षमता तथा समसामयिक आर्थिक विषयों की समझ को विकसित करना है। प्रतियोगिता संयोजक सुरेन्द्र कागट ने बताया कि महाविद्यालय ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रतिभागी दलों के आगमन हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now