357 वाहनों के पंजीयन किए परिवहन विभाग ने निलंबित, रहेगी कार्रवाई लगातार जारी, जिला कलेक्टर ने दिए थे निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

357 वाहनों के पंजीयन किए परिवहन विभाग ने निलंबित, रहेगी कार्रवाई लगातार जारी, जिला कलेक्टर ने दिए थे निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बकाया कर वाले वाहनों का पंजीयन निलंबित करने की कार्यवाही की है। अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने राजस्व अर्जन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में जिले में बकाया कर वाले वाहनों का पंजीयन (आरसी) निलंबित करने के निर्देश प्रदान किये थे, इसी क्रम में परिवहन विभाग ने कार्यवाही करते हुए जिले में 357 वाहनों के पंजीयन (आरसी) निलंबित किये हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर ने जिले में बकाया कर वाले वाहनों पर लगातार कारवाई करने के लिए भी परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now