चाइनीज मांझे पर सख्त एक्शन: एसपी ऋचा तोमर का जानलेवा कारोबार के खिलाफ अभियान सूचना दें, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा, जानें सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चाइनीज मांझे पर सख्त एक्शन: एसपी ऋचा तोमर का जानलेवा कारोबार के खिलाफ अभियान

सूचना दें, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा, जानें सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 

डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना–कुचामन जिले में चाइनीज मांझे से हो रहे हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के घायल होने और बेजुबान पक्षियों के कटने की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। इसी को देखते हुए डीडवाना–कुचामन की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) ने चाइनीज मांझे के निर्माण, बिक्री और उपयोग के खिलाफ जिलेभर में सख्त अभियान शुरू कर दिया है। एसपी ऋचा तोमर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि चाइनीज मांझा कानूनन प्रतिबंधित है और किसी भी समय गंभीर या जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे जुड़े किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हेल्पलाइन / सूचना हेतु 24×7 संपर्क करें:
9530413387 / 8000372519

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now