‘सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम’- सिवरेज का महत्व और परिवारों सहित शहरवासियों के फायदों को समझाया, विद्यार्थी रहें सिवरेज के प्रगति कार्यस्थल से दूर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम’- सिवरेज का महत्व और परिवारों सहित शहरवासियों के फायदों को समझाया,

विद्यार्थी रहें सिवरेज के प्रगति कार्यस्थल से दूर

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के ‘सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम’ के तहत स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर वहां सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में कैप रुडीप के असलम खान ने लाडनूं शहर की सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत समस्त घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालयों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए, सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने सीवरेज के फायदों के साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया और बताया कि उपचारित पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता है। इससे नगर पालिका को भी अतिरिक्त आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयनारायण ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा कर्मचारी नवल सिंह ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही जहां सिवरेज कार्य चल रहा है, उस प्रगतिशील कार्यस्थल से विद्यार्थियों को दूर रहने को कहा गया। कार्यक्रम में समस्त अध्यापक गण सहित एसओटी रामकिशोर ने भी भागीदारी की। ये जन जागरुकता कार्यक्रम रुडिप के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now