प्लास्टिक पुनर्चक्रण की परीक्षा का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रूचि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्लास्टिक पुनर्चक्रण की परीक्षा का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रूचि

लाडनूं (kalamkala.in)। इंडियन सेंटर फॉर प्लास्टिक इन दा एनवायरमेंट (आई.सी.पी.ई.) के सौजन्य से एवं सुप्रीम फाउंडेशन के तत्वावधान में सभी विद्यालयों में परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इसके तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बी जोधां में आयोजित परीक्षा में 175 बालकों ने परीक्षा दी। शाला के प्रोग्रामर जगदीश प्रसाद घिंटाला ने बताया कि प्लास्टिक का पुनर्चक्रण जरूरी है, जिसके लिए जागरुकता लाने एवं वातावरण निर्माण के लिए उक्त परीक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। घिंटाला ने बताया कि छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाला के वरिष्ठ व्याख्याता रवीन्द्र सिंह, विज्ञान शिक्षक राजीव जेवरिया व घनश्याम शर्मा ने प्लास्टिक के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। व्यवस्था तापड़िया ट्रस्ट के स्वयंसेवी शिक्षक प्रेमाराम ठोलिया ने संभाली। शाला के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह चौहान ने तापड़िया ट्रस्ट, सुप्रीम फाउंडेशन तथा भामाशाह सेठों द्वारा शैक्षिक उन्नयन के लिए देय योगदान एवं विकास की प्रशंसा की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now