तंवरा गांव में तेजा गायन का भव्य कार्यक्रम 31 अंगस्त को
लाडनूं (kalamkala.in)। वीर तेजाजी मंदिर प्रबंधक कमेटी तंवरा के अध्यक्ष चौधरी गोपी राम बिजारणियां ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी 31 अगस्त, रविवार को मंदिर प्रांगण में सायं 6 बजे से सवामणी, महाप्रसादी तथा विशाल तेजा गायन एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त कलाकार व तेजा गायकों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी जायेगी। शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद घिंटाला ने बताया कि तंवरा लाडनूं-सालासर बालाजी धाम, गणेड़ी-मीठड़ी तथा सुजानगढ़-जसवंतगढ के मध्य में स्थित तंवरा गांव को डूंगरी बालाजी मंदिर, पहाड़ी श्रृंखला तंवरा-लोडसर, क्रेशर उद्योगों के लिए जाना जाता है और सीकर-नोखा मार्ग पर स्थित है। सीकर, चूरू तथा डीडवाना-कुचामन जिले के बोर्डर पर बसा हुआ बहुत पुराना और जागीरदारी व खालसा दोनों तरह से रहे गांव के साथ वर्तमान में ग्राम पंचायत मुख्यालय है। पिछले दस सालों से वीर तेजाजी महाराज मंदिर के निर्माण से यह गांव पूरे राज्य व देश में पहचाना जाने लगा है।







