सुमन गोलछा बनी तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष व राज कोचर मंत्री बनी, द्विवार्षिक निर्वाचन हुए मनोनयन पूर्वक सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुमन गोलछा बनी तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष व राज कोचर मंत्री बनी,

द्विवार्षिक निर्वाचन हुए मनोनयन पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं। जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर सुमन गोलछा का मनोनयन आगामी दो वर्षों के लिए किया गया है। उन्हें निवर्तमान अध्यक्ष प्रीति घोसल ने शपथ ग्रहण करवाई। अध्यक्षा सुमन गोलछा ने अपनी कार्यसमिति की प्रथम बैठक का आयोजन करके आपनी टीम का गठन किया। जिसमें संरक्षिका राजुल चोरड़िया व संतोष बैद, परामर्शक शोभा दूगड़ व सुशीला बोकड़िया तथा अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सुमन बैद व लीना दूगड़, मंत्री राज कोचर, कोषाध्यक्ष हेमा मोदी, उपमंत्री राजश्री भुतोड़िया व अनीता चौरड़िया, प्रचार प्रसार मंत्री मीनाक्षी चौरड़िया, कन्या मंडल प्रभारी ज्योति कठोतिया, कन्या मंडल संयोजिका स्वीटी फुलफगर, कन्या मंडल उप संयोजिका प्रियंका भंसाली को लिया गया है। कार्यकारिणी में सदस्यों के रूप में प्रीति घोसल, नीता नाहर, तारा बोथरा, किरण बरमेचा, संतोष गोलछा, सुनीता बैद, सुनीता बैद (इंदौर), इंदु जैन, मंजू बैद, मीनू बोथरा, सुमन नाहटा, समता बोकड़िया, बबीता गोलछा, अंजू बोकड़िया व सरिता चौरड़िया को शामिल किया गया है। इनके अलावा तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन एवं जैन विद्या प्रभारी के रूप में किरण बरमेचा तथा भोजनशाला प्रभारी सुशीला दुगड़ व सुशीला कठोतिया को लिया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now