केशर देवी विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने बनाए पोस्टर्स और सजाई रंगोली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

केशर देवी विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने बनाए पोस्टर्स और सजाई रंगोली

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार उपखंड प्रशासन और नगरपालिका लाडनूं के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय राजकीय केशर देवी विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान के लिये मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यालय की बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंग-बिरंगी रंगोली व पोस्टर्स बना कर प्रदर्शित किए गए। सहायक प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कम मतदान वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमशंकर गर्वा व शिवशंकर बोहरा द्वारा सभी को अनिवार्य मतदान सम्बंधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार, एसबीएम एमआईएस अभियंता रामसिंह मेड़तिया, वरिष्ठ सहायक विशाल माथुर, हिमालय, श्यामसुन्दर बारासा, विद्यालय स्टाफ नरेश कुमार, दयाराम मारोठिया, शंकर लाल, पूनम, परमेश्वरी, आरती, दयाराम, विजय सिंह, प्रेमलता, रामगोपाल, आकिब जावेद, सरोजबाला, रीना शर्मा, पंकज मोयल, भवानी शंकर, पवन मंडा, संतोष कंवर, वेद प्रकाश पारीक, राखी कंवर सहित बालिकाएं उपस्थित रही।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर पालिका सभी नालों-नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे, बेसहारा पशुओं को खिंदास नंदीशाला में भिजवाएं- एसडीएम ममता लहुआ, उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने निरीक्षण कर की शहरी सेवा शिविर की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

शहर चुनें

Follow Us Now