शिक्षक कांग्रेस की ब्लॉक डीडवाना और खाटू की कार्यकारिणियों का गठन, चेतन डूडी और रिद्धकरण लोमरोड़ की उपस्थिति में हुए चुनाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक कांग्रेस की ब्लॉक डीडवाना और खाटू की कार्यकारिणियों का गठन,

चेतन डूडी और रिद्धकरण लोमरोड़ की उपस्थिति में हुए चुनाव

शकील अहमद उस्मानी, जर्नलिस्ट। डीडवाना (kalamkala.in)। में शनिवार को डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी, प्रभारी ब्लॉक कार्यकारिणी गठन समिति और पूर्व जायल प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़ की अध्यक्षता में ब्लॉक डीडवाना और खाटू के कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का गठन सर्वसम्मति से किया गया। शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामनिवास खोखर ने बताया कि डीडवाना ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व निसार अहमद सिद्दीकी को सौंपा गया। महामंत्री गोर्वधनराम ईशरावा, उपाध्यक्ष भंवरुराम प्रजापत और राजेन्द्र सिंह, सचिव सरवर खां बेरी, रामनिवास थोरी, संगठन मंत्री मेहबूब खां टाक, प्रेमाराम मेघवाल, कोषाध्यक्ष हनुमानराम कच्छावा तथा संरक्षक जेठाराम जांगिड़ और तिलोकराम को चुना गया। कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष डॉ. हरनाथ पूनिया ने बताया कि ब्लॉक खाटू के अध्यक्ष पद पर शिवराम चौधरी, महामंत्री तिलोकचंद सैनी, उपाध्यक्ष मनीराम खीचड़, मदनलाल कलवानिया, सचिव मांगू खां, वेदराज राखेचा, संगठन मंत्री नारायणराम मेघवाल, इब्राहिम खां, कोषाध्यक्ष राजूराम गींवारिया, संरक्षक रतनाराम पुनिया, मोहम्मद फारूक केराप को निर्वाचित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक चेतन डूडी ने कहा कि समाज और देश को दिशा दिखाने में शिक्षक की भूमिका अहम होती है और निश्चित ही शिक्षक कांग्रेस भी देश और समाज के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now