विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) द्वारा मजदूर दिवस पर एक मई को शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक नेताओं ने संघर्ष का आगाज़ किया। इस अवसर पर पहले चरण में शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजस्थान के जिला मुख्यालयों पर धरने ज्ञापन दिए गए। इसी कड़ी में डीडवाना जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष झंडे लहरा कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर के यहां ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष विजय डूकिया, डीडवाना ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमाराम ढाका, लाडनूं ब्लॉक अध्यक्ष नानू राम गोदारा, जिला महामंत्री शकील अहमद, प्रदेश सदस्य चेतन राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप चौधरी सहित विभिन्न पदाधिकाी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now