14 मई तक 600 सदस्य बनाएगा राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), शिक्षकों की विशेष बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान को गति देने पर बनी सहमति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

14 मई तक 600 सदस्य बनाएगा राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय),

शिक्षकों की विशेष बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान को गति देने पर बनी सहमति

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की उपशाखा लाडनूं की एक विशेष बैठक सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जोधा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के सदस्यता अभियान को गति देना और तय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करना था। अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जोधा ने जानकारी दी कि सदस्यता अभियान 14 मई तक चलेगा, जिसमें दिए गए लक्ष्यों को पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। ब्लॉक मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष लाडनूं ब्लॉक को 600 सदस्यों का लक्ष्य सौंपा गया है, जिसे 14 मई से पहले पूरा करने का संकल्प लिया गया है। संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि लक्ष्य को संकुलवार विभाजित कर संकुल वाइस प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हर्ष संकुल के लिए 100% सदस्यता सुनिश्चित की गई है।संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान ने कहा कि हर विद्यालय, हर शिक्षक और हर संकुल तक पहुँच कर यह लक्ष्य 10 मई से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। महिला ब्लॉक मंत्री पूनम वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष लाडनूं ब्लॉक में 370 सदस्य बनाए गए थे, इस बार यह संख्या बढ़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। बैठक के मुख्य अतिथि एसीबीईओ रामचंद्र भाटी ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय एक अनुशासित एवं सतत् प्रगतिशील संगठन है, जिसकी सदस्यता वर्ष दर वर्ष बढ़ रही है। उन्होंने शिक्षकों से संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष प्रवीण गोठवाल, उप सभाध्यक्ष कमल किशोर जांगिड़, प्रबोधक सदस्य रामसिंह भाटी, पंचायत समिति सदस्य मन्नालाल टाक, संस्कृत शिक्षा सदस्य पीयूष गौड, संजय कुमार मलिक, पुनीत वर्मा, सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now