लाडनूं में एक साल से फरार डकैती की योजना बना रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 5 आरोपियों में से 2 को पहले पकड़ा जा चुका था, मिर्च व सरिए किए थे बरामद, फरार 3 आरोपियों में से 1 को पता लगा कर अब पकड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में एक साल से फरार डकैती की योजना बना रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा,

5 आरोपियों में से 2 को पहले पकड़ा जा चुका था, मिर्च व सरिए किए थे बरामद, फरार 3 आरोपियों में से 1 को पता लगा कर अब पकड़ा

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस द्वारा डकैती की कार्ययोजना बनाने के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी हरीश ढोली को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में किया गिरफ्तार जा चुका है। पिछले साल 13 मई को तत्कालीन सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र गिला द्वारा मुखबिर की इत्तला पर डकैती के लिए योजना बना रहे पांच व्यक्तियों को राउंड अप किया था। इनमें से दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये थे और दो आरोपियों मुकेश व कपिल को पकड़ा जाकर उनके कब्जे से लाल मिर्च पाउडर व लौहे के सरिया आदि जब्त किए गए। लाडनूं पुलिस थाने में इन सभी मुलजिमान के विरूद्ध प्रकरण संख्या 117/2024 धारा 399, 402 भादस में दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में कुल 3 मुलजिम फरार चल रहे थे, जिनमें एक आरोपी हरीश ढोली को बेहतर पुलिस समन्वय व तकनीकी साक्ष्यों से मुलजिम की स्थिति का पता लगाकर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मुल्जिम हरिश ढोली (29) पुत्र पीथाराम ढोली निवासी नौरंगसर (पुलिस थाना सालासर) है।

सराहनीय रहे इस पुलिस टीम के प्रयास

इस एक साल से फरार डकैती की कार्ययोजना बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी में लाडनूं वृताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी महिराम विश्नोई के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई की गई। सीआई बिश्नोई के साथ पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह, हेड कांस्टेबल अमर चन्द, कांस्टेबल हरिराम व शिव शंकर ने शामिल रहे कर सामुहिक प्रयास किए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now