लाडनूं में तिरपाल मार्केट के पास अवैध शराब के साथ सुजानगढ का व्यक्ति पकड़ा गया,
कट्टे में भर रखे थे सादा देशी ‘ढोला मारू’ शराब के 48 पव्वे, खड़ा था बेचने की फिराक में
लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुुलिस ने यहां हाईवे पर पुलिए से आगे स्थित तिरपाल मार्केट के पास एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके कब्जे से अवैध सादा देशी शराब ‘ढोला मारू’ के कुुल 48 पव्वे शराब से भरे हुए बरामद किए। इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तार मुलजिम मो. मुनान (29) पुत्र मेहबूब लीलघर निवासी पावर हाउस के पास वार्ड नं. 8 सुजानगढ़ (चूरू) के पास शराब रखने, बेचने, परिवहन करने आदि से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई परमिट या लाईसेंस नहीं पाया गया। यह बरामदगी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान की।
यहां पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मय जाप्ता एचसी बन्नाराम, कांस्टेबल धर्मेन्द्र व प्रकाश चन्द के साथ चालक सुरेश मय सरकारी बोलेरो वाहन के लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए शहर की गश्त में निकले थे। गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि लाडनूं में तिरपाल मार्केट से आगे पुलिया के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लाल-सफेद रंग का कट्टा लिए खड़ा है, जिसमें देशी शराब के पव्वे है और वह उन्हें बेचने की फिराक में है। मौके पर पहुंच कर देखा तो सूचना सही पाई गई। पुलिस ने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, तो वर्दीधरी पुलिसकर्मियों को देख कर वह वहां से भागने लगा। घेराबंदी करके उसे रोका गया। पूछताछ में उसने हडबडाते हुए अपना नाम-पता बताया। उसके दाहिने हाथ में पकड़े हुए लाल-सफेद प्लास्टिक के कट्टे में सादा देशी शराब ढोला मारू के पव्वे भरे हुये मिले। कट्टे के अंदर कुल 48 पव्वे के, जिन पर विंटेज डिस्टिलर्स लिमिटेड अलवर राजस्थान 180 एमएल का लेबल लगा हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



