दुस्साहसी हुए लाडनूं में बदमाश-  बदमाशों ने ज्वैलरी व्यवसायी को रोक कर लूटा, करीब 35 लाख के सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग छीन हुए फरार, पुलिस ने करवाई नाकाबंदी, मौका मुआयना और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल से शुरू किया अनुसंधान, शीघ्र खुलासे किए भरोसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुस्साहसी हुए लाडनूं में बदमाश- 

बदमाशों ने ज्वैलरी व्यवसायी को रोक कर लूटा, करीब 35 लाख के सोने-चांदी और नकदी से भरा बैग छीन हुए फरार,

पुलिस ने करवाई नाकाबंदी, मौका मुआयना और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल से शुरू किया अनुसंधान, शीघ्र खुलासे किए भरोसा

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के बीच राह चलते व्यक्ति को जबरन रोक कर मारपीट कर लूट लेने का दुस्साहस बदमाशों द्वारा करने की घटना ने सबको चौंका दिया है। यह सनसनीखेज वारदात रेलवे स्टेशन से थोड़ी सी आगे भंवाल माता मंदिर के पास वाले मार्ग से मुख्य सड़क पर चढ़ते ही हुई। वहां शायद पहले से बैठे या घात लगाए बदमाशों ने अचानक इस ज्वैलर के सामने आकर उसे रोकते हुए उसके साथ मारपीट करके उसका गहनों से भरा थैला लूट लिया। इस लूट में सोना, चांदी और नकद राशि की करीब 35 लाख की लूट का अनुमान है। सही आकलन पुलिस रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है और आगे की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार की शाम इस बड़ी लूट की वारदात से लोगों में भय व्याप्त हो गया।

नाकाबंदी करवाई और पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी कैमरे

यह वारदात लाडनूं शहर के रामद्वारा रोड स्थित ग्रामीण बैंक के पास के आभूषणों के शोरूम शारदा ज्वेलर्स के मालिक मनोज सोनी पुत्र मुल्तान मल सोनी निवासी जोरावरपुरा लाडनूं के साथ हुई। उसके पास से लुटेरों ने करीब 200 से 275 ग्राम सोना, लगभग 13 किलो चांदी और करीब 10 लाख रुपए नगद लूटे और वहां से तत्काल फरार हो गए। यह वारदात उस समय हुई जब शोरूम मालिक मनोज सोनी और उनके चचेरे भाई धनपत सोनी साथ में ही रोजाना की तरह सायंकाल शोरूम को बंद कर अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस शोरूम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही, ताकि पिछले 5 से 7 दिनों में आने-जाने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके।

वारदात स्थल से पीड़ित का घर सिर्फ 200 मीटर दूर

जानकारी के अनुसार पीड़ित मनोज और चचेरा भाई धनपत दोनों जब लाडनूं रेलवे स्टेशन के पास की जोरावरपुरा कॉलोनी स्थित अपने घर की तरफ जा रहे थे और वे अपने घर से लगभग 200 मीटर की ही दूरी पर रहे, तभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार अज्ञात बदमाशों ने अचानक उन्हें रोक लिया और मारपीट कर उनके पास से बैग छीन लिया। लूट की वारदात को तेजी से अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में ही सवार होकर फरार हुए। पुलिस ने नाकाबंदी करके तलाशी शुरू कर दी है। डीएसपी विक्की नागपाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस की विशेष टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी तथा क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई। फिलहाल पुलिस को किसी ठोस सुराग का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।लाडनूं पुलिस तेजी से जांच-पड़ताल के कार्य में लगी हुई है।

शहर में सनसनी फैली, पुलिस को शीघ्र खुलासे का भरोसा

लूट की इस वारदात की सूचना मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय स्वर्णकार व बड़े व्यापारी बड़ी संख्या में पुलिस थाने के बाहर एकत्र हो गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि शहर में लूट, चोरी, छीना-झपटी और वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों के अनुसार लाडनूं शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। आमजन ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने ज्वैलरी शोरूम के मालिक से घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now