भाजपा राजस्थान की कार्यकारिणी का नया चेहरा आया सामने, नई घोषित कार्यकारिणी में ज्योति मिर्धा को बड़ी जिम्मेदारी, कुछ नेता हुए टीम से बाहर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा राजस्थान की कार्यकारिणी का नया चेहरा आया सामने,

नई घोषित कार्यकारिणी में ज्योति मिर्धा को बड़ी जिम्मेदारी, कुछ नेता हुए टीम से बाहर

l

जगदीश यायावर। लाडनूं/जयपुर (kalamkala.in)। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें कई बड़े फेरबदल किए गए हैं। राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी में हुए बदलावों में संतोष अहलावत और श्रवण सिंह बगड़ी को प्रमोशन मिला है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्रवण सिंह बगड़ी और संतोष अहलावत को पार्टी में महामंत्री बनाया गया है। तो ज्योति मिर्धा को पहली बार पार्टी में उपाध्यक्ष बनाया जाकर एक बड़ी एंट्री दी गई है। सह-कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल की छुट्टी हो गई है। अनिल सिसोदिया को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों गुर्जर नेताओं सुखबीर सिंह जौनपुरिया और नीलम गुर्जर को संगठन में जगह नहीं मिली है। महामंत्री मोतीलाल मीणा को महामंत्री की जगह उपाध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं ओमप्रकाश भड़ाना को महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा की नई टीम इस प्रकार है

दामोदर अग्रवाल, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत और ओमप्रकाश भड़ाना को महामन्त्री बनाया गया है। नारायण पंचारिया, बाबा बालक नाथ, चुन्नीलाल गरासिया, मुकेश दाधीच, अजयपाल सिंह, प्रभुलाल सैनी, सीआर चैधरी, मोतीलाल मीणा, ज्योति मिर्धा, नाहर सिंह जोधा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विजेंद्र पूनियां, वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेंद्र सैनी, महेंद्र कुमावत, अनंतराम विश्नोई, सावलाराम देवासी, सनुसूइया गोस्वामी, स्टेफी चैहान, अजीत मंडन, मिथलेश गौतम, आईदान सिंह भाटी और अनिता कटारा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष और अनिल सिसोदिया को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

चुनाव को ध्यान में रखकर बनी टीम

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस नई टीम की घोषणा चुनाव को देखते हुए किया है। जातिगत समीकरण को पूरा फोकस किया गया है। इसमें महिला और युवा के साथ-साथ जाट, गुर्जर और क्षत्रिय को वरीयता दी गई है। ज्योति मिर्धा नागौर से तो संतोष अहलावत झुंझुनूं से जाट चेहरा है। वहीं, ओमप्रकाश भड़ाना अजमेर से गुर्जर चेहरे के रूप में पार्टी में लाये गए हैं। सैनी और एससी को भी पूरा फोकस किया गया है। बाबा बालक नाथ को जहां जगह मिली है, वहीं सांसद जौनपुरिया की छुट्टी हुई है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now