पुलिस ने निकाले खोज और पदचिह्नों का पीछा करते-करते पहुंची ठरड़ा के ताल की वीरानी में और दोनों चोरों को पुलिस ने दबोच लिया, लाडनूं के रायधना के तीन घरों में हुई आभूषणों की चोरियों का खुलासा, दो चोर पकड़े और आभूषण किए बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने निकाले खोज और पदचिह्नों का पीछा करते-करते पहुंची ठरड़ा के ताल की वीरानी में और दोनों चोरों को पुलिस ने दबोच लिया,

लाडनूं के रायधना के तीन घरों में हुई आभूषणों की चोरियों का खुलासा, दो चोर पकड़े और आभूषण किए बरामद

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम रायधना में विभिन्न घरों में चोरियां करने वाले नकबजनी के प्रकरण में जसवंतगढ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने गत 14 मई की रात्रि को ग्राम रायधना में तीन घरों में हुई नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम रायधना में तीन पदचिह्नों का पीछा करते हुए (खोज निकालते हुए) इन चोरों को पकड़ा। नकबजनी की वारदातों को अन्जाम देने वाले इन चोरों के पदचिह्नों का पुलिस ने 20 किलोमीटर तक पीछा किया और आरोपी राजेश स्वामी उर्फ नन्दकिशोर तथा श्याम सुन्दर स्वामी को ठरड़ा (पीएस कोतवाली सुजानगढ़) से पकड़ा। इन आरोपियों की निशांदेही से इस प्रकरण में चुराये गये सोने व चांदी के आभूषण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। ये आरोपी दिन के समय में मोटरसाईकिल से रैकी करते हैं और फिर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते है।

इस तरह पीछा करते-करते पुलिस ने ठरड़ा पहुंच कर दबोचा

यह प्रकरण ग्राम रायधना के भैरू राम, गोपाल ढाका तथा नेमाराम निवासीगण रायधना ने 14 मई को अपने घरों में रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर बक्सों व अलमारियों के ताले तोड़कर सोने व चांदी के आभूषणों की चोरी करके फरार होने की रिपोर्ट दी, जिसे दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तीन घरो में सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की सूचना थाना पर दूरभाष से प्राप्त हुई, जिसपर जसवंतगढ़ थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ता के ग्राम रायधना में मौके पर पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि चोरों के द्वारा दो घरों से सोने व चांदी के आभूषणों की चोरी करके तीसरे घर में चोरी करके ले जाते समय घर वालों की जाग हो गयी। तब चोरों ने अन्धेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गये। इसपर थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ता व ग्राम रायधना के मौके पर उपस्थित लोगों को साथ में लेकर पैदल ही चोरों के पदचिन्हों का पीछा किया। ग्राम रायधना, कुमासिया व तंवरा के खेतों में लगभग 20 किलोमीटर खोज लेते व पीछा करते हुए सरहद तंवरा से गनेड़ी रोड़ पर क्रेशर के पास पहुंचकर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया, तो सीसीटीवी कैमरों में रोड के किनारे पर तंवरा की तरफ दो संदिग्ध जाते हुए नजर आये। इस पर तंवरा की तरफ रवाना होकर रोड के किनारे बने पदचिन्हों का पीछा करके रोड के पास स्थित अन्य क्रेशरों के कैमरों को चैक किया गया, फील्ड इन्टेलीजेंसी एवं आसूचना संकलन कर संदिग्ध स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये, व चोरों के द्वारा खेत में खडी बिना नम्बरी मोटरसाईकिल की डिटेल प्राप्त की गयी, तो वह मोटरसाईकिल श्यामसुन्दर पुत्र झूमरदास जाति स्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी जैतासर थाना छापर जिला चूरू के नाम से होना ज्ञात हुआ। इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर तो वह व्यक्ति पूर्व में भी नकबजनी के प्रकरणों में चालानसुदा होना पाया गया व अपने साथी राजेश
स्वामी उर्फ नन्दकिशोर के साथ वारदात करने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर थानाधिकारी ने मय जाप्ता के रवाना होकर आरोपियों श्यामसुन्दर व राजेश उर्फ नन्दकिशोर के पदचिन्हों की तलाश करते हुवे ठरड़ा पहुंचे, जहां के वीरान ताल में एक जगह दो संदिग्ध लड़के नजर आये। वे दोनों श्यामसुन्दर व राजेश उर्फ नन्दकिशोर ही थे। पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।

विभिन्न पुलिस थानों में है 29 मामले दर्ज

इन दोनों गिरफ्तारसुदा आरोपियों ने जिला डीडवाना-कुचामन, नागौर, चूरू व बीकानेर में कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार किए गए ये आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके विरुद्ध विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। इनके विरूद्ध चोरी, नकबजनी के 29 प्रकरण दर्ज होना पाया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों राजेश स्वामी उर्फ नन्दकिशोर (32) पुत्र नाथूदास स्वामी एवं श्यामसुन्दर (22) पुत्र झुमरदास स्वामी दोनों निवासी जैतासर, थाना छापर (जिला चूरू) हैं। वर्तमान में गोगामेड़ी से सालासर मार्ग, दुलियां बास, सुजानगढ़ में रहता है। इनमें से आरोपी श्यामसुंदर स्वामी के आपराधिक रिकार्ड में जायल, डीडवाना और जसवंतगढ में कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी राजेश स्वामी के विरुद्ध सुजाउ, भानीपुरा, सांडवा, बीदासर, सालासर, सुरपालिया, सेरूणा, श्री डूंगरगढ़, डीडवाना, जायल व जसवंतगढ़ पुलिस थानों में कुल 29 मामले दर्ज हैं।

पुलिस कार्रवाई में शामिल रही यह पुलिस टीम

जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा डीडवाना तथा वृताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंहचारण के निकटतम सुपरविजन में जसवंतगढ पुलिस थाने के थानाधिकारी राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एएसआई प्रेमप्रकाश, मुख्य आरक्षी पवन कुमार व सुखाराम तथा कांस्टेबल मुकेश मीणा (942) व मुकेश (981), श्यामसुन्दर (774), राजेन्द्र कुमार (872), प्रदीप (871), रामसिंह (805), चालक श्रवणलाल एवं साइबर सैल डीडवाना के कांस्टेबल महिपाल व तुलसीराम शामिल रहे। इनमें से इस कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश मीणा (942) व मुकेश (981) का विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने निकाले खोज और पदचिह्नों का पीछा करते-करते पहुंची ठरड़ा के ताल की वीरानी में और दोनों चोरों को पुलिस ने दबोच लिया, लाडनूं के रायधना के तीन घरों में हुई आभूषणों की चोरियों का खुलासा, दो चोर पकड़े और आभूषण किए बरामद

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

शहर चुनें

Follow Us Now