पंचप्राण की शक्तियां हमें विकसित भारत की ओर ले जाएगी- प्रो. त्रिपाठी, 2047 के भारत पर युवा संवाद में ‘भारत के पंचप्राण’ पर परिचर्चा’ आयोजित, सीमा प्रथम, प्रियंका द्वितीय और पायल मीणा तृतीय रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पंचप्राण की शक्तियां हमें विकसित भारत की ओर ले जाएगी- प्रो. त्रिपाठी,

2047 के भारत पर युवा संवाद में ‘भारत के पंचप्राण’ पर परिचर्चा’ आयोजित,

सीमा प्रथम, प्रियंका द्वितीय और पायल मीणा तृतीय रही

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान मंे राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय, द्वारा निर्देशित ‘भारत के पंचप्राणः एक युवा परिचर्चा’ विषय पर आधारित ‘युवा संवाद- इंडिया एट 2047’ का आयोजन किया गया। तीन सत्रों में आयोजित इस परिचर्चा के मुख्य वक्ता एवं विशेषज्ञ के रूप में प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पंचप्राण ही वे शक्तियां हैं, जो हमें विकसित भारत की ओर ले जाएगी। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं का उदाहरण देते हुए हमारी धरोहरों को नष्ट करके हमारी संस्कृति को मिटाने का भरसक प्रयास आक्रान्ताओं द्वारा पूर्व में किया गया था। नालन्दा विश्वविद्यालय को जला कर हमारी बौद्धिक सम्पदा को नष्ट करने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. रेखा तिवारी ने देश के विकास में युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। परिचर्चा के उद्घाटन सत्र में डाॅ. आभा सिह द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंचप्राण के मार्ग पर चल कर एक विकसित भारत की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकता है।

परिचर्चा में सीमा प्रथम रही

परिचर्चा के तृतीय सत्र में छात्राओं ने पंचप्राण पर अपने विचार व्यक्त किए। इस परिचर्चा में प्रथम स्थान पर सीमा रही, द्वितीय स्थान पर प्रियंका और तृतीय स्थान पर पायल मीणा रहीं। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. रविन्द्र सिंह राठौड़ समन्वयक-राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई प्रथम ने कहा, हमारी विरासत अमिट है और विश्व के सबसे ज्यादा युवा भी भारत मंे ही हैं और आज सारा विश्व मानने लगा कि भारत विश्वगुरू है। संकल्प शक्ति, कर्तव्य और गरिमा के साथ हमें आगे बढ़ना है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई द्वितीय की समन्वयक डाॅ. आभा सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अमिता जैन, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. लिपि जैन, डॉ. बलबीर सिंह, अभिषेक चारण, अभिषेक शर्मा एवं प्रमोद ओला आदि एवं सभी विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now