अनोखा होता है मां-बेटी का रिश्ता- साध्वी स्वस्तिक प्रभा, ‘मां का दिशाबोध :बेटी की उड़ान’ कार्यशाला का आयोजन, श्वेता-भाग्यश्री बैंगाणी रही प्रतियोगिता में प्रथम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनोखा होता है मां-बेटी का रिश्ता- साध्वी स्वस्तिक प्रभा,

‘मां का दिशाबोध :बेटी की उड़ान’ कार्यशाला का आयोजन,

श्वेता-भाग्यश्री बैंगाणी रही प्रतियोगिता में प्रथम

लाडनूं। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल द्वारा दिसंबर माह की मासिक कार्यशाला के अंतर्गत ‘मां का दिशाबोध: बेटी की उड़ान’ कार्यशाला का आयोजन साध्वी स्वास्तिक प्रभा, साध्वी रोहिणी प्रभा, साध्वी नवय प्रभा के सान्निध्य में महिला मंडल भवन में किया गया। कार्यशाला में लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनके निर्णायक जैन विश्व भारती की निर्देशक विजयश्री शर्मा एवं विमल विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल चांद किरण शेखावत थी। कार्यशाला में 13 मां-बेटियों की जोड़ियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। सभी जोड़ियां को लाडली, चुलबुली आदि अलग-अलग नाम प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर (नानकी) श्वेता-भाग्यश्री बैंगाणी रही। द्वितीय स्थान पर (पीहू) अंजू-प्रीति बोकड़िया और तृतीय स्थान पर (राजकुमारी) ज्योति-भाव्या कठोतिया रही। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ कन्या मंडल लाडनूं द्वारा कला स्पर्श दिसंबर माह की कार्यशाला के अंतर्गत रोल मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसमें 7 कन्याओं ने भाग लिया। उसके परितोष भी कार्यशाला में प्रदान किए गए। इस अवसर पर जैन विद्या प्रभारी किरण बरमेचा को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए समण संस्कृति संकाय द्वारा प्रदत शील्ड प्रदान की गई।

एसडीएम ने महिलाओं की गतिविधियां सराही

कार्यशाला की विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी सुप्रिया कालेर ने कहा कि मेरा पहला मौका है महिला मंडल में आने का और गतिविधियों को निकट से देखने का। सराहनीय कार्य किया जा रहा है। साध्वी स्वास्तिक प्रभा ने शासन माता को याद करते हुए एक कहानी द्वारा मां-बेटी के रिश्ते को समझाया। साध्वी नवय प्रभा ने भी मां बेटी के रिश्ते को एक अनोखा रिश्ता बताया। कार्यशाला का शुभारम्भ साध्वी स्वास्तिक प्रभा के नमस्कार महामंत्र की गूंज के साथ कार्यशाला की शुरुआत की गई। उपमंत्री राजश्री भूतोडिया ने मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित कविता मंगलाचरण के रूप में प्रस्तुत की। उपाध्यक्ष सुमन बैद ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। जैन विश्व भारती की निर्देशिका विजयश्री, विमल विद्या विहार सीनियर सेकंडरी विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल चांद किरण शेखावत, तेरापंथ महिला मंडल में की कार्यसमिति सदस्य सुमन नाहटा, नीता नाहर, समता बोकड़िया एवं साक्षी कोचर ने भी अपने भाव प्रस्तुत किए। संस्था की मंत्री राज कोचर ने मां की शारीरिक रचना द्वारा कार्य बताते हुए रोचक प्रस्तुति दी। जैन विश्व भारती की निर्देशिका विजयश्री, विमल विद्या विहार सीनियर सेकंडरी विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल चांद किरण शेखावत, तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य सुमन नाहटा, नीता नाहर, समता बोकड़िया एवं साक्षी कोचर ने भी अपने भाव प्रस्तुत किए। संस्था की मंत्री राज कोचर ने मां की शारीरिक रचना द्वारा कार्य बताते हुए रोचक प्रस्तुति दी। कार्यशाला में कन्या मंडल की कन्याओं की सराहनीय सहभागिता रही। कार्यशाला में महिला मंडल के पदाधिकारी गण, कार्य समिति सदस्य, अन्य सदस्य, कन्या मंडल की प्रभारी एवं कन्या मंडल की कन्याओं की अच्छी उपस्थिति रही। मंगल पाठ के द्वारा कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला का संचालन उपमंत्री राजश्री भूतोड़िया ने किया एवं अंत में कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमा मोदी ने आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now