किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग),

लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम रायधना के महाराणा प्रताप भवन में आयोजित बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए किसान आयोग राजस्थान के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा कि सहकारी समिति और ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही सरकार की सारी योजनाएं चलती हैं। सोसायटी अच्छी होने पर उन्हें कृषि के सारे कामों का लाभ मिलेगा और वे आगे किसानों को लाभान्वित कर सकेंगे। पीएम मोदी और सीएम भजनलाल किसानों के लाभ के लिए बहुत सारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। किसानों के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है। खेतों के हितार्थ काम किए हैं। मोदी सरकार ने किसानों के समर्थन मूल्य बढाने सहित विभिन्न कामों को किया है।उनकी हर योजना का लाभ लेने का पूरा ध्यान जन प्रतिनिधियों को रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो या कोई लाभ प्राप्त करना हो तो इसके लिए उनका प्रस्तुतिकरण अच्छा होना जरूरी है, तभी काम होता है। इसके लिए सक्रियता भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए कोपरेटिव सोसायटी का होना जरूरी है। इस बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह एक जुझारू व्यक्ति हैं और इनको इस सोसायटी का अध्यक्ष बनाया जाना बहुत ही अच्छा है। उन्होंने इस सोसायटी को किसानों के लिए बेहतर काम करने वाली प्रदेश की प्रमुख सोसायटी होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति को किसानों के फार्म पौंड तैयार करने, जल संचय करने के काम भी करने होंगे। हमें लोगों को रोजगार देने वाला बनाना है। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के लिए किए जाने वाले कामों में सहयोगी के रूप में उल्लेख किया कि हरजी राम बुरड़क ने प्याज के संरक्षण के लिए काम किया था। चौधरी ने किसान आयोग के कामों का भी उल्लेख किया और कहा कि नागौर से बछड़ों को बाहर नहीं जाने देते थे, जिससे किसान पशुपालक परेशान थे। तब उन्होंने दो साल से बड़े बछड़ों को बाहर भेजने की मांग उठाई। किसान आयोग ने गौशाला को दी जाने वाली राशि गौपालक किसान को भी दी जाने की मांग की है। चौधरी ने बताया कि सहकारी समिति द्वारा किसानों को जो कृषि का अल्पकालिक ऋण दिया जाता है वह मात्र दस हजार रुपए का है, जो बहुत कम है, इसे बढाने के लिए वे प्रयास करेंगे और यह ऋण तीस हजार तक करवाएंगे। उन्हें पक्का विश्वास है कि यह सीमा बढाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम आपके सुझाव को सकारात्मक रूप से आगे पहुंचाने का काम करेंगे।

भाजपा रखती है बिना भेदभाव विकास में विश्वास

समारोह की विशिष्ट अतिथि सुजानगढ़ से भाजपा नेता श्रीमती संतोष मेघवाल ने कहा कि सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा। सबको समिति से जुड़ना चाहिए। इससे अधिक से अधिक लाभ उन सबको मिल सकेगा। यह बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेलवा समिति किसानों के लिए बहुत लाभ पहुंचाने में सफल होगी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए लाडनूं से भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास को महत्व दिया है, जिसमें जातिवाद लोप हो गया। जबकि कांग्रेस के राज में इसका उलटा होता रहा है, उसमें जातिवाद हावी रहता है और विकास ठप्प होता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढाने के लिए काम करती है, जबकि अन्य दलों में कार्यकर्ताओं का महत्व नहीं होता। उन्होंने पिछले दो ढाई साल में भाजपा शासन काल में करवाए गए कामों का उल्लेख करते हुए बताया कि सड़कों, सहकारिता और अन्य योजनाओं पर बहुत काम हुआ है। इस अवसर करणीसिंह ने पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह द्वारा लाडनूं क्षेत्र के हित में करवाए गए बहुत सारे विकास कार्यों के बारे में भी बताया और कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के विकास करवाती है। भाजपा रंजिश और वोटों को लेकर विकास के कामों में कोई रुकावट नहीं आने देती।

रखी विभिन्न समस्याओं के सुधार की मांग

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती प्रतिमा का पूजन किया गया। सहकारी समिति के शिलालेख का अनावरण अतिथियों द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान पुष्पमालाओं, साफे पहना कर और शॉल ओढा कर किया गया। पूरे मंच को विशाल फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बहूद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समिति उदरासर के अध्यक्ष जगदीश सिंह रायधना ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र के विकास और किसानों के हित के लिए कुछ सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि उनका गांव नेछवा की स्कीम से जुड़ा हुआ है। उसकी दस किमी पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है और उसे बदलवाने आवश्यक है ताकि जलापूर्ति बराबर बनी रह सके। गांव के गुवाड़ में सुधार के लिए उन्होंने प्रस्ताव रखा और वहां स्वास्थ्य केंद्र का क्रमोन्नत करवाने की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने बताया कि समिति द्वारा किसान को दिए जाने वाले फसली ऋण की सीमा मात्र दस हजार है, जिससे किसान की बुआई तक पूरी नहीं हो पाती। इसे बढाया जाकर 25 से 30 हजार करवाया जाना चाहिए।

ये रहे समारोह के विशिष्ट अतिथि 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण, पंचायत समिति की विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी, राजकीय उप जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. भरत कसेरा, रींगण सरपंच प्रियंका चौधरी, भाजपा के लाडनूं शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री, हनुमान मल जांगिड़, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह लाछड़ी, पदमसिंह रोड़ू, रमेश चौधरी, रामनारायण सारण, नीतेश माथुर आदि मंचस्थ रहे।

इन सबकी रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में रूपसिंह राठौड़ छपारा, उम्मेद सिंह चारण, ईश्वरराम मेघवाल, सरपंच सुधीर चोटिया, हरजी राम अनेसरिया, सीताराम आचार्य, ताजू खां मोयल, भाणूंखा टाक, रतनसिंह धोलिया, नाथूसिंह शेखावत, मनीषा पशुपालन विभाग, ओम मंडा, नोरतन मल रैगर, गजेंद्र सिंह कोयल, प्रवीण जोशी, सुरेन्द्र जांगिड़, बच्छराज नागपुरिया, मुरलीधर सोनी, ओमप्रकाश मोहिल, सुरेश खींची, गंगाराम रैगर, भंवरलाल शर्मा, दयालसिंह नंदवाण, रघुवीर सिंह राठौड़, महावीर सिंह ठेकेदार, महेंद्र सिंह खींवज, महावीर सिंह समना, असगर खां मीठड़ी, श्रवण पटवारी मीठड़ी, भगवान सिंह हुसैनपुरा, नाहर सिंह फिरवासी, चेतन सिंह शेखावत, गोविंद प्रजापत रींगण, सुरेश कुमार शर्मा रिड़मलास, राधेश्याम सांखला, सुशील पीपलवा, सुशील दाधीच, देवाराम पटेल, राजेन्द्र सिंह धोलिया, मोहनसिंह जोधा, दानाराम जांगिड़, पूर्व सरपंच निम्बी जोधां श्रीराम खीचड़, अर्जुन सिंह बाकलिया, रमेश चौधरी, अंजनी कुमार सारस्वत, गोविन्द सिंह कसूम्बी आदि के साथ पूरे क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

लाडनूं की सहकारी समिति पर लगा लाखों के गबन-घोटाले का संगीन आरोप, पुलिस में मामला दर्ज, जांच जारी, कृषक लाडनूं क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. लाडनूं की चैक बुक गायब कर अवैध हथकंडे से हड़पे 41 लाख रुपए, समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ बुरड़क ने करवाया दर्ज प्रकरण

शहर चुनें

Follow Us Now