लाडनूं के 13 मंदिरों से पालकियों में सवार होकर गाजे-बाजे के साथ निकली ठाकुरजी की प्रतिमाएं,
धूमधाम से परम्परागत रूप से मनाया गया लाडनूं का ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पर्व रेवाड़ी ग्यारस



लाडनूं (kalamkala.in)। रेवाड़ी ग्यारस या जलझूलनी एकादशी पर्व पर लाडनूं शहर में सैंकड़ों बरसों से लगभग सभी ठाकुर जी के मंदिरों से पालकियों में सवार होकर ठाकुर जी की प्रतिमाओं को जलाशयों पर लाया जाता है और पूजा-अर्चना, स्नान एवं झूलाया जाकर वापस प्रस्थान करके मंदिरों में ले जाकर विराजित किया जाता है। इस बार शहर के 13 मंदिरों की सुसज्जित रैवाड़ियां शहर के प्रमुख मार्गों से लाई गई। राहूगेट पर सभी सम्मिलित होकर राहुकुआं पर पहुंची। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ जैसे भजनों, उद्घोषों के साथ पहुंची इन रैवाड़ियों को राहुकुआं पर जल-झूलन सहित सभी धार्मिक रस्मों को पूरा करते हुए ठाकुर जी की प्रतिमाओं को पूजित किया गया तथा आरती के साथ पूजन सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर भारी भीड़ यहां उमड़ी और पूजन में भाग लिया। रैवाड़ी मेले में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर गौतम दत्त शास्त्री, नरेन्द्र भोजक, दानाराम भोजक, हीरालाल ओझा, पंडित रामचंद्र वर्मा सूरजनारायण राठी, बजरंगलाल यादव, रामोतार टाक आदि के अलावा सुगनचंद सांखला, पार्षद सुमित्रा आर्य, नगर पालिका के अखिलेश पारीक, हरेन्द्र जमादार, सुखाराम जमादार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम व शोभायात्रा के दौरान थानाधिकारी महीराम बिश्नोई मय पुलिस जाप्ता मौजूद रहे। पूजनादि के बाद सभी रेवाड़ियां वापस अपने-अपने मंदिरों में विराजित होने के लिए यहां से प्रस्थान किया गया। इसमें हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर तक साथ पहुंचे।
ओसवाल मित्र मंडल ने पिलाई सबको लीची
ओसवाल मित्र मंडल के तत्वावधान में रैवाड़ी ग्यारस के अवसर पर बालकृष्ण भगवान की सरोवर स्नान के लिए निकली बैंड बाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए धूमधाम से निकली शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान उनका स्वागत किया गया और सभी भक्त लोगों को लीची पिलाई गई। यह लीची वितरण कार्यक्रम स्टेशन रोड पर चार खंभा बालाजी मंदिर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर अजित बैद (दूसरी पट्टी, अजित बैद (कुम्हारों का बास), विनोद, इंद्राज कठोतिया, सुनील पटवारी, सुमित मोदी, पिंटू बोथरा, हेमंत नाहर, हीरालाल आदि मौजूद रहे़।
सभी भक्तों को शरबत पिलाया, सम्मान किया
रेवाड़ी ग्यारस (जल झूलनी) पर्व पर भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा सभी रेवड़ियों के पुजारी परिवार और साथ में लाडनूं के गणमान्य व्यक्तियो का दुपट्टा ओढ़कर सम्मान किया गया। साथ ही इस अवसर पर सभी धर्मप्रेमियों के लिए शरबत और जल पिलाने की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में हनुमान जांगिड़, सुशील पीपलवा, पुरूषोतम सोनी, महेंद्र बाफना, हंसराज सोनी, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, प्रकाश सोनी, सुशील दाधीच, सांवर मल प्रजापत, उम्मेद दान चारण, वीरेंद्र भाटी, लक्ष्मण शर्मा, नितेश माथुर, सुशील सोनी, ललित सोनी, लूणकरण शर्मा, नानक आडवाणी, मोहनसिंह जोधा, गणेश चौहान, मूलचंद घोषल, मंजू माहेश्वरी, अंशु जाजू, सुनीता शर्मा, निशा आडवाणी आदि सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।





