हर घर में हो नि:शुल्क सीवरेज कनेक्शन, अपशिष्ट पदार्थ सीवरेज में नहीं डालने के लिए किया आगाह लाडनूं की गंगा माता मंदिर कॉलोनी में महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर घर में हो नि:शुल्क सीवरेज कनेक्शन, अपशिष्ट पदार्थ सीवरेज में नहीं डालने के लिए किया आगाह

लाडनूं की गंगा माता मंदिर कॉलोनी में महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर भर की विभिन्न बस्तियों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों आदि में लगातार राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा संचालित किए जा रहे सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों की कड़ी में यहां रैगर बस्ती स्थित गंगा माता मंदिर कॉलोनी में ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व पार्षद बाबूलाल सबलानिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कैप जयपुर के जेंडर एक्सपर्ट चिरंजी लाल ने महिलाओं को सीवरेज परियोजना की उपयोगिता एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी और सिवरेज कनेक्शन के लाभ बताये। उन्होंने बताया कि इस कॉलोनी मे सिवरेज कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है।प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कनेक्शन के समय अपने घर का सीवरेज कनेक्शन करवाये, जिससे यह शहर स्वच्छ औऱ सुंदर बने।उन्होंने बताया कि सीवरेज लाइन में किसी भी प्रकार का ठोस कचरा, प्लास्टिक, सेनेटरी नेपकिन, बच्चों के डायपर अथवा अन्य अपशिष्ट न डालें, क्योंकि इससे सीवरेज लाइन अवरुद्ध हो जाती है और फिर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने घरों के स्नानघरों के नालों पर स्टील की जाली लगाने की अपील की, जिससे शैम्पू पाउच एवं अन्य ठोस पदार्थ सीवरेज लाइन में प्रवेश न कर सकें और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।

शिकायत और सुझाव टोल फ्री नम्बर पर करें

जयपुर के जेंडर एक्सपर्ट चिरंजी लाल ने उन्हें यह जाऊभी दी कि सीवरेज के कार्य आदि को लेकर किसी भी प्रकार के सुझाव एवं शिकायत हो तो, उसके लिए टोल फ्री नंबर 1800 212 2300 निर्धारित हैं, इन पर उस पर अपनी शिकायत या प्रस्ताव दर्ज करवाया जा सकता है

बरसात के पानी को अलग ड्रेनेज में बहाएं, सीवरेज में नहीं

कार्यक्रम में केप जयपुर के मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सीवरेज कनेक्शन के लिए रूडीप द्वारा किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी घरेलू कनेक्शनों के लिए किसी प्रकार की कोई भी राशि नहीं देनी है। उन्होंने बताया कि सीवरेज जल को शहर से बाहर स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में उपचारित किया जाएगा, जिसका उपयोग किसानों द्वारा सिंचाई हेतु तथा नगरपालिका द्वारा पार्कों एवं हरित क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही नगरपालिका की आय में भी वृद्धि होगी, जो शहर के विकास में सहायक सिद्ध होगी।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्षा जल को सीवरेज लाइन में प्रवाहित न करें, बल्कि इसे घरों में बने टैंकों में संग्रहित करें अथवा पृथक ड्रेनेज व्यवस्था के माध्यम से निकासी करें औऱ ड्रेनेज को बंद नहीं करवाये।

स्वच्छता को आदत बनाएं और अपनी जिम्मेदारी समझें

रूडीप केप के असलम खान ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत होने के साथ हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को नगरपालिका द्वारा भेजे गए वाहनों में ही डालें तथा अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखें। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने पड़ोस एवं समुदाय में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं।

इन सबकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में महिला प्रशिक्षु मीनाक्षी सहित राधिका, मीना शबाना, कमला, गुलशन, शारदा, एसओटी रामकिशोर एवं क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार एवं अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now