लाडनूं में डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, बताया गया दोपहर का खाना खाकर सोया था और सोया ही रह गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में डिफेंस एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक की संदिग्ध मौत,

बताया गया दोपहर का खाना खाकर सोया था और सोया ही रह गया

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय गुरुकुल डिफेंस एकेडमी में एक प्रशिक्षु की संदिग्ध रूप से मौत हो गई। मृतक प्रशिक्षु रामगोपाल (19) पुत्र राजूराम जाति जाट निवासी सोड़ू तहसील बीदासर का है। प्रथम-दृष्टया उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन हृदयगति रूकने से उसकी मौत होनी बताई जा रही है। शव के पोस्ट-मार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होना संभव है। यह सब रविवार को अचानक घटित हुआ बताया जाता है, जिसमें उस प्रशिक्षु की मौत हो गई। उसे यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने भी पहुंच कर घटना से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त की। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया, जिनके आने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

दोपहर को सोने के बाद वापस नहीं उठा

मृतक युवक रामगोपाल इस डिफेंस एकेडमी में पहली बार ही प्रशिक्षण के लिए आया था। उसे यहां आए हुए मात्र डेढ़ माह ही होना बताया जा रहा था। रविवार दोपहर को करीब एक-डेढ़ बजे वह खाना खाने के बाद एक टेस्ट देने के बाद अपने रूम में जाकर सो गया था। डिफेंस एकेडमी संचालक नरेंद्र चौधरी कमांडो ने बताया कि रूम में वे चार लोग एक साथ थे। सभी दोपहर 2 बजे सो गए थे। शाम को 4 बजे सबको वापस जगाया गया। फिर वे पास की ढाणी में दूध लाने जाते थे। लेकिन, तब रामगोपाल नहीं उठा। उसे जाकर संभाला गया और उसकी हालत देखी, तब उसकी मसाज वगैरह की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उसका शरीर अकड़ चुका था। वह हिला-डुला तक नहीं। अनुमान है कि दोपहर ढाई-तीन बजे ही उसकी मौत हो चुकी थी। फिर उसे लेकर यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। उसकी मौत का कारण हृदय गति का रुकना ही नजर आ रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now