लाडनूं के भिडासरी से कार में आए चोर देखते ही देखते बकरी को उठा कर ले गए, चोर की हुई पहचान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के भिडासरी से कार में आए चोर देखते ही देखते बकरी को उठा कर ले गए, चोर की हुई पहचान

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले लम्बे समय से बकरियों को कार में भर कर चोरी किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार चोरों को पकड़ा भी गया, लेकिन इस स्टाइल से की जाने वाली चोरी की वारदातें फिर भी हो रही हैं। हाल ही में रविवार को भिडासरी गांव से एक ब्याई हुई बकरी को चोर दिन दहाड़े देखते ही देखते उठा ले गए। इसकी रिपोर्ट पूर्णाराम (45) पुत्र आशाराम जाट निवासी भिडासरी तहसील लाडनूं ने जसवंतगढ पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि 28 फरवरी रविवार को वह अपने भाई कमल के साथ बकरियां चराने के लिए अपने खेत में गांव भिडासरी गये हुये थे। उस दिन सुबह करीब 10-11 बजे एक सफेद रंग की छोटी गाड़ी सारड़ी गावं की तरफ से आई तथा उनके खेत के रास्ते पर आकर रुकी। उसमें से एक व्यक्ति जिसके बाल बढे हुये थे, वह नीचे उतरा और खेत में चर रही एक 2 वरृष बड़ी भूरे रंग की ब्याई हुई बकरी को उस वाहन चालक ने अपनी बाथ में भरकर गाड़ी में डाल लिया तथा गाड़ी वहां से भगाकर ले जाने लगा। उन दोनों भाइयों ने उस गाड़ी का पीछा किया। वह चोरी के लिए प्रयुक्त कार ईओन थी, जिसके नम्बर आरजे 37 – 8463 थे। गाड़ी चालक को उसके भाई कमल ने पहचान लिया, वह अनिल पुत्र ताराचन्द नाई गांव सुदरासन का था‌। इस रिपोर्ट को पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल लालचन्द कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now