लाडनूं में निकाली अणुव्रत स्थापना दिवस पर अणुव्रत रैली : नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों की प्रेरणा का प्रसार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में निकाली अणुव्रत स्थापना दिवस पर अणुव्रत रैली : नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों की प्रेरणा का प्रसार

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत समिति लाडनूं के तत्वावधान में 78वें अणुव्रत स्थापना दिवस पर शनिवार को प्रातः जैन विश्व भारती स्थित अणुव्रत भवन से भव्य अणुव्रत रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ने मंगलपाठ सुनाकर नैतिक चेतना का संदेश दिया। साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा ने अपने प्रवास स्थल से मंगल पाठ का श्रवण करवाया। इस अवसर पर अणुव्रत प्रभारी मुनि मनन कुमार ने बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों की प्रेरणा देते हुए अणुव्रत के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

दिया अणुव्रतों का संदेश

रैली अणुव्रत भवन से प्रारंभ होकर महाश्रमण विहार, अहिंसा सर्किल, शुभम् गेस्ट हाउस, तुलसी स्मारक, प्रमुखा श्री के प्रवास स्थल, महाश्रमण वाटिका, शमनम, पहली पट्टी गेट, मंगलम हॉस्पिटल, शनि मंदिर, चौथी पट्टी होते हुए पुनः अणुव्रत भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में सैकड़ो स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में प्रेरक संदेशों की तख्तियां लेकर अहिंसा, सत्य, नैतिकता और नशामुक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर स्कूलों के संचालकों को अणुव्रत आचार संहिता के बोर्ड भेंट किए गए।

अणुव्रत चरित्र निर्माण व जागृति का माध्यम

अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और सामाजिक जागृति का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती के न्यासी राकेश कठोतिया, श्रीमती चन्दा नाहटा, आचार्य महाप्रज्ञ प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र खटेड, लाडनूं तेरापंथी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आरती कठोतिया, तेरापंथ जैन परिषद के अध्यक्ष राजकुमार सुराणा, डाॅ. वीरेन्द्र भाटी मंगल, प्रकाश चन्द सुराणा, आलोक कोठारी, विनोद बोकड़िया, कैलाशचन्द्र सिंघी, नंदलाल डोबा, कानसिंह चौहान, बहादुर खां मोरल, शिवशंकर बोहरा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। रैली के सफल आयोजन के लिए समिति की मंत्री श्रीमती राज कोचर ने सभी सहभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now