कांग्रेस व भाजपा दोनों के प्रति जनता में आक्रोश व्याप्त है- यादव, माकपा ने दोनों दलों को बताया जनविरोधी, कहा एक ने महंगाई बढाई और दूसरे ने वादाखिलाफी की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस व भाजपा दोनों के प्रति जनता में आक्रोश व्याप्त है- यादव,

माकपा ने दोनों दलों को बताया जनविरोधी, कहा एक ने महंगाई बढाई और दूसरे ने वादाखिलाफी की

लाडनूं। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला सचिव कामरेड भागीरथ यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता को बरगलाने की कोशिश मात्र बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार के विरूद्ध जितना जनता में आक्रोश है, उतना ही केंद्र के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा है कि धर्म की राजनीति करने और लोगों का भला नहीं करने वालों के प्रति जनता रोषग्रस्त है। उन्होंने भाजपा की जन आक्रोश रैली पर तंज कसते हुए कहा कि जहां 700 किसानों की शहादत मोदी सरकार के काले कानूनांे की लम्बी लङाई मे हुई, वहीं लखीमपुर खीरी मे गृह राज्यमंत्री का पुत्र 4 किसानों और 1 पत्रकार को अपनी गाङ़ी से कुचल कर मार देता है। इधर गैस के दाम 1100 रू तक पहंुच चुके, मंहगाई चरम पर है, खाद के दामों की बढोतरी, पेट्रोल डीजल मंे बेहताशा वृद्धि हो रही है, इनके खिलाफ जनता में गहरा आक्रोश है, वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले प्रदेश की जनता गहलोत सरकार की किसानों की कर्जा माफी पर जवाब मांग रही है। जो वादा कांग्रेस ने किया था और उसी वादे के कारण सरकार बन पाई, लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद अब जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। दूसरी तरफ माकपा पार्टी सदैव हमेशा किसान, गरीब, नौजवान, छात्र, दलित और अल्पसंख्यक की आवाज को उठाने का काम करती रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now