लाडनूं के बस स्टेंड पर जर्जर खंम्भे के अचानक गिरने से अफरा-तफरी मची

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बस स्टेंड पर जर्जर खंम्भे के अचानक गिरने से अफरा-तफरी मची

लाडनूं। यहां बस स्टैंड पर सुखदेव आश्रम के पास शुक्रवार को सुबह साढे छह बजे अचानक बिजली के एक खंभे के गिरने से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल विद्युत निगम को देकर बिजली की सप्लाई बंद करवाई। निगम से आए विद्युतकर्मचारियेां ने मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त खंभे को वहां से हटाया और उसकी जगह दूसरा खंभा लगाया। लोगों ने बताया कि यहां बस स्टेंड पर प्रत्येक दो-तीन मिनट में बसें गुजरती रहती है। इस घटना से भी मात्र पांच मिनट पूर्व जसपुर जाने वाली बस सवारियां भर कर यहां से रवाना हुई थी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा संभव था। यह खंभा बिल्कुल जर्जर अवस्था में था। बसों के यात्रा-व्यवस्थापक हुकमसिंह गनोड़ा ने बताया कि रोज की तरह ही आज सुबह भी लाडनूं से जयपुर जाने के लिए बसें निकली है। इसी दौरान सुबह करीब 6.30 बजे के लगभग यह विद्युत पोल गिर गया। सुबह का समय होने से इस मुख्य बस स्टैंड पर दिनभर रहने वाली भीड़भाड़ उतनी नहीं थी। विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार तुनगरिया ने बताया कि विद्युत पोल गिरने की सूचना मिलने पर विभाग की तरफ से नया पोल लगाया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now