लाडनूं के विख्यात विशाल गणगौर मेले को अधिक आकर्षक बनाने के लिए होंगे नवाचार, 21 व 22 मार्च की व्यवस्थाओं के लिए जुटे कार्यकर्ता, समिति की बैठक में तय की गई रूपरेखा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के विख्यात विशाल गणगौर मेले को अधिक आकर्षक बनाने के लिए होंगे नवाचार,

21 व 22 मार्च की व्यवस्थाओं के लिए जुटे कार्यकर्ता, समिति की बैठक में तय की गई रूपरेखा

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के सुविख्यात गणगौर के मेले के आयोजन को लेकर समस्त व्यवस्थाओं और तैयारियों के सम्बन्ध में यहां की रजिस्टर्ड संस्था ‘श्री गणगौर मेला समिति’ की बैठक में कार्यक्रम और विभिन्न तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि लाडनूं में 21 व 22 मार्च को गणगौर की सवारी निकाली जाएगी। 21 मार्च को सत्यनारायण मंदिर से गणगौर की सवारी निकाली जाकर गढ़ परिसर स्थित गौर के चबूतरे पर विराजित किया जाएगा। वहां गांधी चौक में छोटा मेला भरेगा। आमजन गौर के दर्शनार्थ यहां एकत्र होंगे। अगले दिन 22 मार्च रविवार को गणगौर की भव्य शोभा यात्रा शाही लवाजमे के साथ निकाली जाएगी। इस दिन यह गणगौर की सवारी प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टेंड पर प्राचीन राहू कुआं पर पहुंचेगी, जहां बोलावणी की रस्म के साथ पंडित द्वारा पूजा-अर्चना और कुएं के फेरे सम्पन्न करवाए जाएंगे। इस अवसर पर गणगौर का विशाल बोलावणी मेला आयोजित होगा, जो राहुगेट से लेकर राहुकुआं तक बस स्टैंड क्षेत्र में होगा‌‌। मेले में बड़ी संख्या में सजी-धजी सुहागिन महिलाएं और पुरुष व बच्चे शामिल होंगे। इस अवसर पर नगर पालिका के तत्वावधान में मेले की समस्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। मेला स्थल पर विभिन्न स्टॉल्स लगाने के लिए नगर पालिका प्लॉट आवंटित करेंगी, जिन पर विभिन्न खेल-खिलौनों, चाट-मसाला, कचौड़ी-पकौड़ी नमकीन और मिठाइयों, कोल्ड ड्रिंक्स, शरबत, आइसक्रीम, गुब्बारों आदि के अलावा अन्य विभिन्न आवश्यक व आकर्षक लुभावने सामानों को विक्रयार्थ सजाया जाएगा‌। मेले के दौरान पेयजल, चिकित्सा, अग्निशमन, सुरक्षा, हेल्प सेंटर, उद्घोषणा केन्द्र आदि का व्यापक प्रबंध नगर पालिका, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जाएगा। मेला समिति की बैठक में तय किया गया कि गणगौर के इस विशाल मेले में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न नवाचार किए जाएंगे। लाडनूं का यह मेला पूरे राजस्थान में प्रख्यात है, जिसे ध्यान में रखा जाकर मेले की व्यवस्थाओं को ख्याति के अनुरूप बनाया जाएगा। इसे लेकर श्री गणगौर मेला समिति के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। बैठक में नरपतसिंह गौड़, राजकुमार चौरड़िया, जगदीश प्रसाद पारीक, चेतन भोजक, मोहनसिंह चौहान, शिम्भुदयाल चौहान, तेजकरण भोजक, निर्मल वर्मा, प्रवीण जोशी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now