लाडनूं में महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा, प्रदर्शन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा, प्रदर्शन किया

लाडनूं (kalamkala.in)। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी लाडनूं के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय तहसील व उपखण्ड कार्यालय के समक्ष मंहगाई विरोधी प्रदर्शन किया गया। महंगाई सम्बंधी आमजन की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, पूर्व प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, नगर पालिका पार्षद आदि ने एकत्र होकर इस मंहगाई विरोधी प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम के ज्ञापन दिए गए। बताया गया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से खुदरा मंहगाई 5 से 10 प्रतिशत तक बढ जाने और रसोई गैस सिलेंडर पर 65 रूपए व वाणिज्यिक सिलेंडर पर 150 रूपयों की वृद्धि किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का विरोध किया। इस अवसर पर दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गैस सिलेंडरों के दामों में वृद्धि किए जाने से आम आदमी के मन में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। मूल्य वृद्धि के बावजूद भी जनता कोज्ञगैस सिलेण्डर मिल नहीं रहे हैं। सिलेण्डर के अभाव में होटल, रेस्तरां बंद हो रहे है। छात्रों के रहने के छात्रावास भी बन्द हो रहे है। कई जगह तो स्कूलों में बच्चों को मिलने वाला मिड-डे-मिल तक बंद होने लग गये हैं। गैस सिलेण्डर की बुकिंग बन्द कर दी गई है। विवाह-शादी के मौके पर गैस सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए कई किलोमीटर लम्बी लाईनें लग रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि गैस सिलेंडर पर बढाई हुई कीमत वापस ली जाए, गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारु की जाए व खुदरा मंहगाई पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जयराम बुरड़क, रामकरण पूनिया, भागीरथ राम, सीताराम, रामनिवास, मुश्ताक खां कायमखानी, अयूब खान मोयल, हनुमान राम कासनियां, सुखाराम, अशफाक खां आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now