एनएच 58 पर निम्बी जोधा और भरनांवा में चोर ले उड़े ट्रांसफॉर्मर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एनएच 58 पर निम्बी जोधा और भरनांवा में चोर ले उड़े ट्रांसफॉर्मर

लाडनूं। नेशनल हाईवे सं. 58 पर गत रात्रि निम्बी जोधा ओवरब्रिज के पास और भरनांवा गांव में लगे दो ट्रांसफॉर्मर अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। सुबह जब बिजली सप्लाई ठप्प हुई, तो लोगों ने इसकी सूचना विद्युत निगम को दी। इन अज्ञात चोरों ने निम्बी जोधा फ्लाई ओवर पर चोरी के दौरान नजदीक मकान के सामने लगी रोड़ लाइट के तार भी तोड़ दिया, जिसकी जानकारी मकान मालिक ने सुबह विभाग को दी। सूचना मिलने पर विद्युत-कर्मचारियों ने मौका देखा। निम्बी जोधा के कनिष्ठ अभियंता बजरंग बागड़ा ने बताया कि चोरी हुए दोनों ट्रांसफॉर्मर सिंगल फेज के थे। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। सहायक अभियंता नत्थूराम सींवर ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दी जा रही है। दोनों जगह दूसरे ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। इन ट्रांसफार्मरों की चोरी होने से रात से ही कई घरों में बिजली गुल रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपहरण के 3 घंटों में पुलिस ने पीछा कर अपहर्ताओं को दबोचा, पीड़ित को छुड़ाया, गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने पर भी धरे गए बदमाश, चालाकी काम न आई, अपहरणकर्ताओं में लाडनूं के सिलनवाद का भी एक आरोपी, दो आरोपी भंडारी गांव के, लाडनूं थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह की रही पकड़ने में भूमिका

शहर चुनें

Follow Us Now