मंगलपुरा वासियों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में तीन को किया शांतिभंग में गिरफ्तार 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा वासियों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में तीन को किया शांतिभंग में गिरफ्तार 

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। समीपस्थ ग्राम मंगलपुरा में लम्बे समय से चल रहे भाइयों के आपसी विवाद में बुधवार को हुए झगड़े के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों के 3 जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों को यहां उपखंड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि इनको परस्पर विवाद के चलते पहले भी पाबंद किया जा चुका था। खेत, मकान आदि आपसी सम्पत्ति और बंटवारे को लेकर इन दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने जगदीश प्रसाद माली पुत्र जयचंद माली और दूसरे पक्ष के बाबूलाल व रतन सिंह को गिरफ्तार किया है। इनमें से जगदीश माली ने अपना सिर फोड़े जाने की रिपोर्ट पुलिस को दी थी। बाद में उसके पुत्र माखनलाल ने एसपी के समक्ष रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की शिकायत भी की थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now