आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 15वें महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 15वें महाप्रयाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 15वें महाप्रयाण दिवस पर ऋषभ द्वार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुनिश्री रणजीत कुमार के नवकार मंत्र द्वारा की गई। मुनिश्री रणजीत कुमार ने इस अवसर पर प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। मुनि तन्मय कुमार व मुनि कौशल कुमार ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों द्वारा गीतिका के माध्यम से भावाभिव्यक्ति दी गई। श्राविका-गौरव डॉ. माणक कोठारी, तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री राज कोचर, पार्षद रेणु कोचर, रणजीत चौरड़िया, अणुव्रत समिति के संरक्षक शांतिलाल बैद, अणुव्रत समिति के संगठन मंत्री नवीन नाहटा आदि ने भी अपने भाव प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्या सुनीता बैद ने किया। इस अवसर पर सभा-संस्था के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं श्रावक-श्राविकाएं आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान की नई करवट- लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित, राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शहर चुनें

Follow Us Now