लाडनूं व जसवंतगढ से दो नाबालिग लड़कियां घर से गायब हुई, पुलिस बहला-फुसला कर भगा ले जाने के पहलु से लगी जांच में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं व जसवंतगढ से दो नाबालिग लड़कियां घर से गायब हुई, पुलिस बहला-फुसला कर भगा ले जाने के पहलु से लगी जांच में

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के घर से गायब होने के मामले सामने आए हैं। इनमें एक खाना खाकर रात को घर सोई थी और सुबह गायब मिली। तलाश के बावजूद कहीं नहीं मिल पाई। दूसरी लड़की के परिवार के लोग सुबह जल्दी ही खेत गए और पीछे से लड़की गायब हो गई। दोनों ही मामलों में तलाश के बावजूद नहीं मिल पाने पर परिवार के लोगों ने आखिर पुलिस का सहारा लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत दर्ज किया है, जिसमें बहला-फुसला कर भगा ले जाने सम्बंधी प्रावधान है।

रात को घर में सोई और सुबह गायब मिली

जसवंतगढ़ पुलिस थाने में जसवंतगढ़ के ही एक व्यक्ति ने इसकी रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके भाई की 17 साल की नाबालिग लड़की (भतीजी) 19 अगस्त रात्रि के करीब 11 बजे खाना खाकर अपने घर पर सो गई थी। सुबह 4 बजे उसकी माता उठी, तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थी। इस पर सब जगह उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। तब उसकी माता ने उसे (रिपोर्ट देने वाला) घर पर आकर बताया कि उसकी लड़की पर पर नहीं है। इस पर उसने व परिवार के लोगों ने फिर सब जगह लड़की की तलाश की, पर उसका कोई पता नहीं चला है। वह (भतीजी) घरवालों को बिना बताये 19 अगस्त की रात्रि को कहीं चली गयी। रिपोर्ट में आशंका व्यक्त की गई है कि लड़की को इरफान पुत्र मुस्तार भुटा निवासी भुटों का बास सुभाषपुरा बीकानेर लेकर जा सकता है। लड़की घर से अपने साथ मोबाईल भी नहीं लेकर गई। इस रिपोर्ट को धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है। मामले में तलाश-तफतीश सहायक उप निरीक्षक इकबाल खाँ कर रहे हैं।

परिवार खेत गया और पीछे से हुई लड़की गायब

एक दूसरी नाबालिग लड़की के गुम होने की रिपोर्ट लाडनूं पुलिस थाने में भी दर्ज है, इसमें शिवमन्दिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि 12 अगस्त को सुबह जल्दी ही वह (लड़की का पिता) अपने परिवार के साथ खेत गये हुये थे, तब उसकी पुत्री घर में अकेली थी। लगभग 11 बजे जब वे खेत से वापस घर आये तो उसकी 15 वर्षीया पुत्री घर पर नहीं थी। उसकी पुत्री नाबालिग है। उसके नहीं मिलने पर उसने व परिवार के सदस्यों ने आस-पड़ौस में देखा-तलाशा और उनसे पूछताछ की, तो वो कहीं पर नहीं मिली। अपनी पुत्री को फोन किया, तो उससे कोई जवाब नहीं मिला। अपने रिश्तेदारों को भी फोन करके पूछा कि कहीं वो उनके पास गयी है, लेकिन वो वहां पर भी नहीं मिली। पुलिस ने यह मामला धारा 137 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया और उसकी जांच सहायक उप निरीक्षक पर्वतसिंह के जिम्मे की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now