वाहन पर लोन उठा कर किश्तें नहीं चुकाने और फर्जीवाड़े से वाहन खुर्द-बुर्द करने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाहन पर लोन उठा कर किश्तें नहीं चुकाने और फर्जीवाड़े से वाहन खुर्द-बुर्द करने का आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी द्वारा वाहन पर ऋण लेकर उसकी किश्तें नहीं चुकाने तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहन को खुर्द-बुर्द करने के आरोप हैं। इस बारे डीडवाना पुलिस को 5 अगस्त 2023 को रिपोर्ट मिली थी कि आरोपी मुकेश (36) पुत्र मनाराम मेघवाल निवासी निम्बा का बास (मौलासर) ने वाहन पर ऋण लिया था, मगर आरोपी ने किश्तें जगा नहीं करवाई तथा वाहन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहन को खुर्द-बुर्द कर दिया। इस सबंध में प्रकरण सख्या 284/2023 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान प्रारम्भ किया और इस प्रकरण में रिकार्ड प्राप्त किया जाकर आरोपी मुकेश की तलाश की गई और डिटेन किया जाकर पूछताछ करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार इस मामले में वृताधिकारी धरम पूनियां के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने मय पुलिस टीम के धोखाधड़ी के इस प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश मेघवाल को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो के साथ उप निरीक्षक अयूब खां, कांस्टेबल कौशल व नेमाराम शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now