लाडनूं में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ट्रेड यूनियन हड़ताल का समर्थन, सभा की और 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ट्रेड यूनियन हड़ताल का समर्थन, सभा की और 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्च ने ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए यहां एक सभा आयोजित की और यहां उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का एक 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में ट्रेड युनियनों के कर्मचारियों व मजदूरों की मांगों को प्रस्तुत करते हुए उनके समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में उठाई गई ये सब मांगें

ज्ञापन में बताया गया कि कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए आरजीएचएस योजना महत्वपूर्ण है। इसमें राज्य सरकार लगातार सुविधाओं में कटौतियां कर रही है, जिनकी सुविधा पुनः बहाल की जाए। पीएफआरडीए बिल को रद्द करवाकर ओपीएस को बहाल करवाई जाए।आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए। सरकारी विभागों का निजीकरण/ पीपी मोड पर आधारित व्यवस्थाओं को समाप्त किया जाये।राज्य कार्मिकों के लिए पारदर्शी एवं स्पष्ट स्थानान्तरण नीति लागू की जाये। प्रत्येक राजकीय विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करवाई जाए। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को मूल वेतन का ग्रामीण भत्ता स्वीकृत करवाई जाए। माह जनवरी 2020 से माह जून 2021 तक का महगाई भत्ते के एरियर का नकद भुगतान किया जाये। पुलिस एवं आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देना सुनिश्चित किया जाये तथा पुलिस कार्मिकों की लम्बित पदोन्नति शीघ्र करवाई जाए। समस्त विभागों में लम्बित डीपीसी अविलंब करवाई जाए। बोर्ड, निगम, स्वायत्तशासी संस्थाओं, पंचायतीराज एवं सहकारी संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए निर्धारित किया जावे। इनके अलावा स्मार्ट मीटर योजना को बंद किया जाए तथा आवारा पशुओं की व्यवस्था की जाए और आंगन बाड़ी कार्यक्रताओं सहित तमाम संविदाकर्मियों को स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए।

ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में की गई सभा

इससे पूर्व संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा यहां ग्रामोत्थान विकास समिति के वीर तेजा किसान छात्रावास में बैठक रखी गई। किसान नेता दुर्गा राम खीचड़, रूपाराम गोरा व मदनलाल बेरा ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के एक दर्जन से ज्यादा बिंदुओं, मुद्दों के साथ ही स्मार्ट मीटर योजना सहित स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा एवं विचार-विमर्श कर अधिकारियों से बात की गई। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष पन्नालाल भामू ने बताया कि हड़ताल के प्रचार-प्रसार, जानकारी एवं जागरूकता के लिए गोपी राम बिजारणियां, मोहन राम जानूं, जगदीश प्रसाद घिंटाला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ, माया कंवर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन, चंद्रा राम मेहरा प्रदेश सचिव राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर, भंवर लाल सारण अखिल भारतीय किसान संघ, श्रवण सिंह राठौड़, इकबाल खां तथा हनुमान राम भाकर सहित दर्जन भर लोगों की कमेटी बनाई गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now